Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अपराधियों हथियार के बल पे दिया अंजाम : सरायकेला में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 70 लाख की लूट

On: January 19, 2026 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अपराधियों हथियार के बल पे दिया अंजाम : सरायकेला में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 70 लाख की लूट

झारखंड (सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी दुकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधी घुस गये. 70 लाख के आभूषण लूटे गए।

बताया जा रहा है कि शादी के आभूषण खरीदने के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार से आभूषण निकलवा लिये. इसके बाद पिस्तौल तान कर आभूषण बैग में भर लिया और चलते बने.

एसपी ने लिया जायजा

जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. विमल कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. एसपी ने ज्वेलरी दुकान में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की. आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए।

पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है

उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा. इसके लिए पड़ोसी जिला जमशेदपुर पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है.

दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तीन युवक एक साथ आये, जिसमें दो युवक हेलमेट पहने हुए थे जबकि एक युवक ने मास्क लगा रखा था. एक युवक बाहर रुककर रेकी करने लगा और दो युवक दुकान के अंदर आ गए।

दोनों युवकों ने पिस्तौल के बल पर दुकान में रखे सारे आभूषण समेट कर अपने बैग में रख लिया और आराम से चलते बने. दुकान से निकलने के बाद उसने शटर बाहर से बंद कर दिया था। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment