Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बरही विधायक का प्रयास से जल्द खुलेगा चौपारण में डिग्री कॉलेज,जमीन उपलब्ध होते ही होगा काम शुरू

On: January 19, 2026 8:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : मनोकामना शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर समिति का गठन, राजदेव यादव संरक्षक व रेवाली पासवान बने अध्यक्ष

फोटो : विधायक उमा शंकर अकेला
चौपारण (हजारीबाग) : आजादी के 77 वर्षों के बाद जल्द ही बरही विद्यायक उमाशंकर अकेला यादव के प्रयास से चौपारण में डिग्री कॉलेज का निर्माण होने की संभावना बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौपारण में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय को पत्र भेजा है। जमीन के उपलब्ध होते ही चौपारण में डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। बतादें कि चौपारण जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है और यहां लगभग 2 लाख से अधिक आबादी निवास करती है। जिले का सबसे बड़े प्रखंड होने के बावजूद भी यहां पर डिग्री कॉलेज और महिला कॉलेज की कमी के कारण यहां के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों पर निर्भर रहते हैं। क्षेत्र में गरीबी और दूरी के कारण अधिकांश लड़कियों को बीच मे पढ़ाई छोड़ना पड़ जाता है। इसे लेकर कई समाजसेवियों द्वारा लगातार डिग्री कॉलेज खोलने की मांग भी उठाई गई है। बरही विधायक श्री अकेला ने भी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की नितांत आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा झारखंड विधानसभा सत्र के शून्यकाल में 03 अगस्त 2022 को उठाते हुए कहा था कि हज़ारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण प्रखण्ड मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु डीग्री महाविद्यालय नही हैं। जिसके कारण लड़कियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से डिग्री महाविद्यालय खोलने हेतु आग्रह किया था।

जिसके आलोक में दिनांक 7 नवम्बर 2023 को झारखंड उच्च शिक्षा के निदेशक गरिमा सिंह ने उपायुक्त हजारीबाग को पत्र लिखकर डिग्री महाविद्यालय, चौपारण हेतु भूमि चिन्हित करने को कहा है। पत्र में कहा है कि हजारीबाग जिलान्तर्गत चौपारण प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय के स्थापना किये जाने का प्रस्ताव है। इसलिए 05 एकड़ उपयुक्त भूमि जहाँ बिजली, पानी एवं सड़क की व्यवस्था हो, को चिन्हित करते हुए सूचित करने को कहा गया है, ताकि नये डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment