Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का किया गया आयोजन

On: January 19, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का किया गया आयोजन

सेवा के माध्यम से 500 से भी अधिक असहाय, गरीब, रिक्शा चालकों के बीच कंबल का किया गया वितरण।

कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं उनके पुत्र करण जायसवाल हुए शामिल।

आस्था के साथ सेवा का कार्य यह समिति का काफी सराहनीय है :– मनीष जायसवाल।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरा को निभाया गया है :– प्रमोद यादव।

माता रानी की कृपा से कार्यक्रम बेहद अच्छे तरीके से संपन्न हुआ :– दीप नारायण निषाद।

हजारीबाग :

शहर का सबसे चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को पुजा पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया गया। सेवा कार्य में सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं उनके सुपुत्र करण जायसवाल शामिल हुए। विधायक मनीष जायसवाल एवं उनके सुपुत्र करण जायसवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने करीब 500 से भी अधिक असहाय, गरीब, रिक्शा चालकों को महाप्रसाद स्वरूप पुड़ी, मिठाई, सब्जी का भोजन करवाया गया, इसके पश्चात

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का किया गया आयोजन
सभी के बीच कंबल वस्त्र, साड़ी एवं छोटे बच्चे बच्चियों के कपड़े का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम महासमिति के द्वारा पिछले 22 वर्षों से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से असहाय, गरीब, रिक्शा चालकों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिलती है। अधिकांश लोग इस सेवा का इंतजार करते हैं। यह कार्यक्रम नवरात्रि के प्रथम शुक्रवार एवं रविवार को किया जाता है।

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का किया गया आयोजन
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि ऐसा आयोजन यह समिति हर एक वर्ष करती है और अच्छे आयोजन करने वाली समिति में से एक ये समिति भी है और मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मे ऐसे आयोजन में शामिल हुआ। साथ ही कहा की आस्था के साथ सेवा का कार्य यह समिति का काफी सराहनीय है।

महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि महासमिति के द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन वर्ष 2001 से लगातार किया जा रहा है जिस तरह महासमिति पिछले 22 वर्षों से उत्साह से गरीब,असहाय लोगों की सेवा प्रदान कर रही है उस तरह इस वर्ष भी उसी उत्साह के साथ गरीब जनों के बीच कंबल, वस्त्र, साड़ी एवं छोटे बच्चे बच्चियों को कपड़े का वितरण किया गया साथ ही सभी को महा प्रसाद खिलाया गया।

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का किया गया आयोजन
मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि महासमिति का सौभाग्य है कि इस वर्ष सेवा कार्य में सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं उनके सुपुत्र करण जायसवाल शामिल हुई। माता रानी की कृपा से कार्यक्रम बेहद अच्छे तरीके से संपन्न हुआ

मौके पर :– अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल, शिवदीप सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप जैन,राजेश गुप्ता,प्रकाश सिंह,बाल गोविंद निषाद, पवन रावत खण्डेलवाल, गुड्डन सोनकर,बैजनाथ गुप्ता,नरेश निषाद, प्रमोद खण्डेलवाल,महेंद्र गुप्ता,दिलीप सोनी,अशोक सिन्हा, रितेश खण्डेलवाल,अर्जुन यादव,सुरेश प्रसाद, बिनोद कसेरा,सुशील मिश्रा,अर्जुन केशरी,आशुतोष चौधरी, अनिल मद्धेशिया, रंजन चौधरी,रितेश कसेरा,कुणाल खण्डेलवाल अभय निषाद,यश राज, अमित कुमार,विमल कुमार,सहित कई लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment