Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा दूसरी बार संपूर्ण सेल का हुआ आयोजन

On: January 19, 2026 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा दूसरी बार संपूर्ण सेल का हुआ आयोजन

प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को महज 10 रु में अच्छी सामान उपलब्ध कराई गई।

हमारी सेवा के माध्यम से किसी के चेहरे पर खुशी झलके, यही हमारा लक्ष्य है :– वर्षा जैन ….

हजारीबाग :

शहर सहित पूरे भारतवर्ष में मां दुर्गे का पावन पर्व की समाप्ति के पश्चात दीप उत्सव का महा पर्व दीपावली को लेकर सभी के घरों में रंग रोगन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है ऐसी स्थिति में घरों से काफी उपयोग ना होने वाले सामान निकलते हैं जिसको लोग कचरे में फेंक दिया करते थे। परंतु इस वर्ष भी शहर की नारी शक्ति प्रमाणिक जनसेवा मिशन कि सदस्यों के द्वारा दूसरे के घरों में खुशी लाने की कोशिश की गई किसी के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया गया उसी प्रयास के दौरान विभिन्न प्रकार की सामानों को एकत्रित कर शहर के जैन भवन में रविवार को सुबह 9:00 बजे से एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से सभी सामानों को महज 10 रु में असहाय,गरीब जनों को उपलब्ध कराया गया। प्रदर्शनी में करीबन एक हजार से भी अधिक लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनी में बच्चों के खिलौने, बच्चों के कपड़े, जूता चप्पल, क्रोकरी के आइटम्स, गर्म कपड़े, जींस, साड़ी, सूट जैसे कई अन्य सामान लगाए गए थे। सभी का अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था जिसे किसी भी व्यक्ति को सामान ढूंढने में दिक्कत ना हो।

हजारीबाग : प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा दूसरी बार संपूर्ण सेल का हुआ आयोजन
प्रदर्शनी के दौरान हर व्यक्ति को पांच सामान खरीदने की मंजूरी दी जा रही थी। व्यक्ति को पांच सामानों का टोकन दिया जा रहा था।

प्रदर्शनी में कई नए सामान को भी लाया गया था ऐसे कुछ व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकान से नए कपड़े दी गई थी और उस कपड़े को महज 10 रु में गरीब असहाय लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा था।

प्रमाणिक जनसेवा मिशन की 30 से भी अधिक महिला सदस्य उपस्थित थी।

महिलाओं के द्वारा कार्यक्रम से दो दिन पूर्व कार्यक्रम स्थल जैन भवन में प्रदर्शनी को लेकर सारी विधि व्यवस्था तैयार की गई थी जिसमें विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई गई थी जिसमें रविवार को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सामान उपलब्ध कराई गई।

प्रदर्शनी के दौरान सदर थाना की गस्ती ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौजूद रही। वही निजी सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।

प्रमाणिक जनसेवा मिशन की सदस्य वर्षा जैन ने बताया कि यह सेवा हमारी टीम के द्वारा दूसरी बार किया जा रहा है आने वाले वर्ष में भी ऐसी सेवाएं हमारी टीम

के द्वारा दी जाएगी। रविवार को प्रदर्शनी कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से समान की खरीदारी महज 10 रु में करके गए हैं। साथ ही बताया कि प्रदर्शनी कार्यक्रम में कॉस्मेटिक आइटम्स, क्रोकरी आइटम्स,बच्चों के खिलौने सहित कई अन्य सामान विधिवत स्टॉल के माध्यम से लगाए गए थे सभी स्टॉल में हमारी टीम की एक सदस्य मौजूद थी। साथ ही बताया कि गरीब,असहाय लोगों को महज 10 रु में सामान उपलब्ध कराई गई थी 10 रु के हिसाब से एकत्रित हुई राशि को किसी सेवा के कार्य में लगाया जाएगा। हमारी सेवा के माध्यम से किसी के चेहरे पर खुशी झलके यही हमारा लक्ष्य है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment