Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : चौपारण बदलाव संकल्प सभा की आवाज़ पहुंची चतरा, करमा बाजार में किया गया नुक्कड़ सभा का आयोजन

On: January 19, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण बदलाव संकल्प सभा की आवाज़ पहुंची चतरा, करमा बाजार में किया गया नुक्कड़ सभा का आयोजन

हजारीबाग (चौपारण) : आगामी 08 अक्टूबर को चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए बदलाव संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है।

सभा को लेकर संजय मेहता एवं बरही विधानसभा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर यादव ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करमा बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया एवं सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आने का आमत्रंण दिया गया।

जयराम महतो एवं संजय मेहता होंगे सभा के मुख्य वक्ता

चौपारण बदलाव संकल्प महासभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर आन्दोलनकारी जयराम महतो एवं संजय मेहता शामिल होंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

चौपारण बदलाव संकल्प सभा की आवाज़ पहुंची चतरा, करमा बाजार में किया गया नुक्कड़ सभा का आयोजन

ऐतिहासिक होगी चौपारण बदलाव संकल्प सभा

08 अक्टूबर को आयोजित होने वाला चौपारण बदलाव संकल्प सभा ऐतिहासिक होगी। चौपारण की धरती पर पहली बार झारखंड के क्रांतिकारी युवाओं का जुटान होगा साथ ही चौपारण की धरती पर झारखंडियों का जनसैलाब देखने को मिलेगा। इस सभा में सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त हो रहा है और सर्वाधिक आमजन की भागीदारी बन रही है।

सभा को सफल बनाने को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह एवं रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलायें जा रहे हैं और गांवों का भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगों को इस सभा में आने हेतु आग्रह किया जा रहा है।

नुक्कड़ सभा को सुनील महतो, सूरज सिंह, विजय यादव, कुलदीप कुमार समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment