Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : चौपारण पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

On: January 19, 2026 10:45 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

चौपारण पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

चौपारण पुलिस को मिली बड़ी सफलता गुप्त सूचना पर दो देशी कट्टा के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

हजारीबाग : चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय पुलिस ने देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधियों को पकड़ा. उक्त जानकारी बरही डीएसपी नजीर अख्तर ने शुक्रवार को चौपारण थाना परिसर में प्रेस वार्ता में दी. प्रेस वार्ता में बताया गया कि बरही डीएसपी नजीर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चौपारण-इटखोरी मार्ग पर बिगहा के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिगहा जंगल में पांच-सात अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रणनीति बना रहे थे. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. तीनों अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ चाकू समेत अपराध में शामिल अन्य सामान बरामद किये गये. गिरफ्तार अपराधियों में गौतम कुमार दांगी, पिता बैजनाथ दांगी ग्राम दादपुर, कुन्दन रजक पिता राजू रजक ग्राम दादपुर एवं रामसेवक कुमार पिता अर्जुन दांगी ग्राम वृन्दावन थाना चौपारण का नाम शामिल है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment