Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रील बनाने वालों के लिए खुशखबरी…झारखंड सरकार देगी 10 लाख का इनाम…जानिए नियम और शर्तें

On: January 19, 2026 9:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

Good news for reel makers… Jharkhand government will give a reward of 10 lakhs… know the terms and conditions

अब झारखंड सरकार रील बनाने वालों को 10 लाख देगी। जी हां, आपने सही सुना। अगर आप भी रील बनाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। दरअसल, झारखंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत आकर्षक और प्रभावी रील बनाने वाले क्रिएटर्स को 10 लाख तक का इनाम दिया जाएगा। सरकार चाहती है कि झारखंड के अद्भुत पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत, त्योहारों और आदिवासी जीवनशैली को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रचारित किया जाए। इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि रील कौन बना सकता है और इसका फायदा किसे मिलेगा। तो आपको बता दें कि जो भी क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर झारखंड के सूचीबद्ध पर्यटन स्थलों पर रील बनाएगा, उसे सरकार की ओर से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। रील नई, रोचक और सकारात्मक संदेश वाली होनी चाहिए। यह इनाम किसी एक क्रिएटर को साल में एक बार ही दिया जाएगा। रील के इस्तेमाल का अधिकार सरकार को होगा, लेकिन क्रिएटर को पूरा क्रेडिट दिया जाएगा। कंटेंट में कोई भ्रामक, नकारात्मक या झूठी बात नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई संभव है। रील में झारखंड की असली संस्कृति, खूबसूरती और आत्मा दिखनी चाहिए। अब बस जरूरत है कैमरा उठाने, झारखंड को देखने और रील के जरिए दुनिया को दिखाने की।

कहां कहां बना सकते रील?

झारखंड सरकार ने कुल 528 पर्यटन स्थलों को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें 4 श्रेणियों (ए, बी, सी, डी) में बांटा गया है। इनमें से कुछ प्रमुख स्थान:

  1. नेतरहाट की पहाड़ियाँ
  2. हज़ारीबाग नेशनल पार्क
  3. बेतला नेशनल पार्क
  4. देवघर का वैद्यनाथ धाम और त्रिकुट पर्वत
  5. रजरप्पा, मलूटी मंदिर, पारसनाथ, लुगु बुरु, मैक्लुस्कीगंज
  6. आदिवासी त्योहार – सरहुल, करमा, सोहराई आदि पर भी रील बनाई जा सकती है।

सरकार क्या सुविधाएँ देगी?

  1. झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDCL) के होटलों में 2 दिन का निःशुल्क प्रवास
  2. यात्रा के लिए सरकारी परिवहन सुविधा
  3. वन विभाग और इको टूरिज्म अथॉरिटी से सहायता
  4. ग्रामीण इलाकों को जोड़कर स्थानीय युवाओं को रोजगार और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment