Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

मजाक बनी शिक्षा : मोहनपुर के बगडुवा स्कूल में पहाड़िया जनजाति के बच्चे पढ़ाने वाले शिक्षक रहते हमेशा नदारद

On: January 19, 2026 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मजाक बनी शिक्षा : मोहनपुर के बगडुवा स्कूल में पहाड़िया जनजाति के बच्चे पढ़ाने वाले शिक्षक रहते हमेशा नदारद

मजाक बनी शिक्षा : मोहनपुर के बगडुवा स्कूल में पहाड़िया जनजाति के बच्चे पढ़ाने वाले शिक्षक रहते हमेशा नदारद

वायरल का वीडियो में बच्चों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगा रहे गुहार, कोई सुनता ही नहीं

बड़े अधिकारियों का धोंस दिखाकर कागजों पर चल रहा है स्कूल

वायरल वीडियो के बाद टीम गठित कर गंभीरता से दिया गया जांच का आदेश

मोहनपुर (देवघर) : झारखंड सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायत में पूरा शिक्षा विभाग जुटा हुआ जहां शासन स्तर से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के नाम पर पानी की तरफ पैसा बहाया जा रहा है लेकिन स्थिति जस की तस है। यही वजह है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था प्रणाली को लेकर बराबर अंगुली उठ रही है। इन दिनों स्कूल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 30 से 40 बच्चे शिक्षक नदारत को लेकर गुहार लगा रहे हैं। पर इन मासूम बच्चों का बात कोई सुनता ही नहीं, लेखिन वायरल वीडियो की पुष्टि क्राफ्ट समाचार नही करता है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बगडुवा में लगातार शिक्षक की अनुपस्थित रहने पर पहाड़िया जनजातीय बच्चे विद्यालय में बैठकर शिक्षक का इंतजार कर रहे हैं और वीडियो में कह रहा है कि विद्यालय के शिक्षक दिलीप सर विद्यालय में कभी आते ही नहीं है आते हैं तो अपनी हाजिरी बनाकर निकल जाते हैं। हमें जैसे बच्चे तो विद्यालय में दिलीप सर को कई महीनो तक देखा तक नहीं है। अब ऐसे में इस मासूम बच्चे का मोह माया का बात कौन समझे।स्थानीय लोगों की माने तो इन विद्यालय स्कूल में पढ़ाई नहीं होने पर कई बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दिए वहीं कई ने दूसरे जगह नाम लिखवा लिए अब इन विद्यालय का यही हाल है जो काफी दिनों से चल रहा है यह विद्यालय सिर्फ कागजों पर चलाए जा रहा है। लेकिन वह भी फिजिकल नहीं कागजों पर ही आते हैं। कभी-कभी शिक्षक आते ही नहीं पर आते हैं तो विद्यालय के समय काफी ले जाते है। इस मामले को लेकर गांव के में काफी नाराजगी है। हलांकीत पहले कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की पर मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीज़ा सिफर ही रहा। यहां के लोग अब शिक्षा विभाग अधिकारी के पास जाने से भी कतराते हैं। बार-बार जो उजागर होने के बाद भी अधिकारियों की मिली भगत से लीपापोती की जाती है। बहरहाल जांच का विषय अब देखना यह होगा की जांच के बाद कार्रवाई की जाती है या एक बार फिर से लीपा पोती की जाएगी।

क्या कहते हैं शिक्षा विभाग अधिकारी

वायरल वीडियो की जानकारी मिली है इस मामले को लेकर टीम गठित की जाएगी और मामले को गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment