Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बाबूलाल मरांडी का सीएम सोरेन पर वार, कहां प्रदेश में अमन चैन लाना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेकना होगा

On: January 19, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बाबूलाल मरांडी का सीएम सोरेन पर वार, कहां प्रदेश में अमन चैन लाना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेकना होगा

बाबूलाल मरांडी का सीएम सोरेन पर वार, कहां प्रदेश में अमन चैन लाना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेकना होगा

भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टिकरण समाप्त करना है तो भाजपा की सरकार बनाना होगा

आज़ाद भारत में पहली बार मोदी जी ने संथाल परगना का किया सर्वांगीण विकास

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के दौरान देवघर में आज हेमंत सरकार पर जमकर वार किया। भारी बारिश के बावजूद जनसभा में हजारों की संख्या में पहुँचे लोगों को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि कांग्रेस जेएमएम और राजद की सरकार में चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण व बहू बेटियों के दुष्कर्म की घटनाओं ने झकझोर दिया है। देश में सर्वाधिक अपराध के आँकड़े झारखंड में है। संथाल क्षेत्र में भी व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर हैं, बेटियों को जलाकर मार दिया जा रहा है। क़ानून राज स्थापित करने वाले पुलिस हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में लगी हुई है। अपराधियों को हिम्मतवाले हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन चैन और क़ानून राज स्थापित करना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। मरांडी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की स्थिति बद से बदतर हो गई है। थाना, ब्लॉक, अंचल व ज़िला कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई भी काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ट्रांसफ़र पोस्टिंग व विकास योजनाओं में पैसे लेना छोड़ देगी तो अफ़सरों में हिम्मत नहीं की वे पैसे माँगे। उन्होंने कहा कि ख़ुद मुख्यमंत्री ने ज़मीन घोटाला किया है।

साथ ही कहा कि कांग्रेस जेएमएम और राजद परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति करती है। जबतक परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति होगी झारखंड की जनता को कभी न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त करना है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा यही संकल्प दिलाने आया हूं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के करण संथाल परगना की डेमोग्राफी चेंज हो गई है। भाजपा की सरकार घुपैठियों के साथ उन्हें बसाने वालों को भी नहीं छोड़ेगी।मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्री हुए किंतु झारखंडियों कि आवाज़ अटल बिहारी वाजपेयी बने और अलग राज्य के सपने को साकार किया। मोदी जी के शासन काल में पहली बार 8-8 आदिवासी को केंद्रीय मंत्रीमंडल में स्थान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाल क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया। रेलवे का विस्तारीकरण हुआ, देवघर में एम्स, एयरपोर्ट दिया, जसीडीह में कारख़ाना बन रहा है, गोड्डा में सीमेंट फ़ैक्ट्री की योजना है।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम चाँद पर चन्द्रयान 3 पहुँचने पर वैज्ञानिकों व प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष में विश्वगुरु बना। इसके पूर्व अटल बिहारी बाजपेई जी ने परमाणु परीक्षण करके देश की शान बढ़ाई थी।

कहा कि भाजपा की सरकार में विकास की चर्चा होती है जबकि कांग्रेस जेएमएम, राजद की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार की चर्चा होती है।

कहा कि भ्रष्टाचार में फंसे मुख्यमंत्री ईडी से बचने के लिए और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए से महंगे वकील रख कर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे।

कहा कि राज्य के खान खनिज और गरीबों की जमीन लूटने वाले को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सारठ विधायक रणधीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा जिला प्रभारी बबलू भगत प्रदेश कर समिति सदस्य रीता चौरसिया संजीव जजवाड़े विशाखा सिंह दिवाकर गुप्ता नवल राय कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया पंकज सिंह भदोरिया सचिन सुल्तानिया राजीव रंजन सिंह प्रज्ञा झा रूपा केसरी दिलीप सिंह सचिन रवानी पप्पू यादव जूनियर बाबूलाल मरांडी अतुल सिंह विजया सिंह विनय चंद्रवंशी संतोष मुरमुर संजय राय निरंजन देव मिथिलेश सिंनहा विभूति झा सुनील यादव जयप्रकाश सिंह गणेश राय, रमेश राय राजन सिंह मुकेश पाठक धनंजय तिवारी पिंटू तिवारी अमनदीप गोलू बजरंगी शाह अठा कुमार रंजीत कुमार रीता राज माधव शर्मा प्रमोद राय ललन दुबे विकास रावत सुमित्रा मुरमुर अलका सोनी संध्या कुमारी कुसुम सिंह इंद्रदेव सिंह सुलोचना देवी ममता गुप्ता उचित राय दशरथ दास कमल दास ओंकार दास हरि किशोर सिंह मिथिलेश माधव सौरभ कश्यप संजय गुप्ता राजीव चौधरी केडी चौधरी प्रदीप झा एवं हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित है

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment