Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : मतदाता पुनरीक्षण सूची के संबंध में एसडीओ की समीक्षात्मक बैठक, कहा – एक भी मतदाता छूटे नहीं

On: January 19, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बरही : मतदाता पुनरीक्षण सूची के संबंध में एसडीओ की समीक्षात्मक बैठक, कहा - एक भी मतदाता छूटे नहीं

बरही : संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण सूची का काम अंतिम चरण में है. एसडीओ पूनम कुजूर ने प्रखांड सभागार में एक आवश्यक बैठक कर अद्यतन जानकारी लिया. बैठक में बीपीआरओ सावना मांझी सहित प्रखंड के सभी बीएलओ मौजूद थे. सभी से क्षेत्रवार पुनरीक्षण की जानकारी लिया. साथ ही सबों को नए मतदाताओं को जोड़ने, मृत मदतताओ का नाम हटाने, एक ही मतदाता का दो स्थान पर नाम रहने पर एक स्थान से हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं को पुराने मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. किसी भी परिस्थिति में नए मतदाता का नाम नही छूटना चाहिए. उन्होंने सभी बीएलओ को घर घर जाकर इसकी जानकारी लेने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएलओ को डीएसई व पीएसई से सम्बंधित जानकारी भी दी. बीपीआरओ ने भी सभी बीएलओ को एक बार फिर प्रपत्र 6, 7, 8, फॉर्म ए की जानकारी देते हुए स्पष्ट जानकारी देने की बात कही. जेपीएस साँवना मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ अपना काम अवश्य करें। अगर कहीं एक ही मतदाता का दो जगह नाम है तो तत्काल एक जगह से उनका नाम हटाना है। बीएलओ फॉर्म ए को भरकर उन्हें हटाने का काम करे। इसके अलावा एसडीओ पूनम कुजुर ने बीएलओ को फॉर्म 6, 7, 8 को अधिक से अधिक भरने का निर्देश दिया. बैठक में बीएलओ सुमंती कुमारी, रेणु कुशवाहा, सविता कुमारी, सुनीता यादव, अजंती देवी, आशा टोप्पो, सुनीता देवी, कुसुम देवी, गायत्री देवी, कंचन देवी सहित अन्य बीएलओ मौजूद थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment