Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

On: January 19, 2026 8:51 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

देवघर। कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. कुनुल कंदीर जी को देवघर के ए. एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टी. पी. सिंह जी के द्वारा एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें की संथाल परगना सहित देवघर के ए. एस कॉलेज में बीएड का पाठ्यक्रम शुल्क अट्ठासी हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख तीस हजार रुपए कर दिया गया है जो की छात्रहित में न्याय संगत बिल्कुल नहीं है।

इसे भी पढ़ें: आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बीएड करना काफी कठिन हो जाएगा एवं उनको पढ़ाई के दौरान कठिनाई की सामना करनी पड़ेगी।इसके उपरांत जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने एनएसयूआई की ओर से मांग किया कि छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा देवघर के ए. एस.कॉलेज में जो बीएड पाठ्यक्रम शुल्क में बढ़ोतरी की गई है उसको जल्द से जल्द वापस लिया जाए अन्यथा छात्रहित में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई धरना प्रदर्शन एवं चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।मौके पर देवघर जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश,नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी,ए. एस. कॉलेज अध्यक्ष आशीष कुमार,जिला महासचिव मनीष कुमार,सचिव अभिषेक बरनवाल,अंकित कुमार,नगर उपाध्यक्ष रिशु शर्मा,उपाध्यक्ष सूरज कुमार,अनिरुद्ध कुमार,अबरार आलम,मयंक कुमार आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत तीन ढेर

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment