Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : छठ महापर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य

On: January 19, 2026 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : छठ महापर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य

देवघर : छठ महापर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को उपायुक्त ने दिया अर्घ्य

जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा में प्रतिनियुक्त है दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

देवघर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर छठ पूजा के अवसर पर शिवगंगा सरोवर पर संध्या अर्घ्य में शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने शिवगंगा तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व शिवगंगा छठ पूजा समिति द्वारा उपायुक्त का पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनका स्वागत किया गया और समिति की ओर पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई। अर्घ देने के पश्चात मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री विशाल सागर ने कहा कि सूर्य देव अपनी असीम ऊर्जा से सभी के जीवन को प्रकाशवान एवं ऊर्जावान बनाएं, यही कामना करती हूं। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व को लेकर प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान, एनडीआरएफ की टीम द्वारा मुस्तैदी से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आगे उपायुक्त ने सभी छठ पूजा समिति के सदस्यों से जिला प्रशासन के सहयोग की बात कही।वही छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी द्वारा चिन्हित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उपरोक्त के अलावा दंडाधिकारी विभूति मंडल, संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, शिवगंगा छठ समिति के अध्यक्ष, सदस्य आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment