Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

दुर्गापूजा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर राज्य स्तर से विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतू हजारीबाग जिला के लिए प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

On: January 19, 2026 8:24 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

दुर्गापूजा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर राज्य स्तर से विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतू हजारीबाग जिला के लिए प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

हज़ारीबाग : राज्य में दुर्गापूजा,दीपावली, छठ पर्व समेत अन्य पर्व व त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है। त्योहार के दौरान जिलों में विधि व्यवस्था सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बना रहे इसके लिए राज्य स्तर से सभी जिलों में प्रभारी पदाधिकारी के रूप में वरीय प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारियों को जिला आवटित कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

इसी क्रम में रविवार को परिसदन कक्ष में हजारीबाग के लिए वरीय प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए राहुल कुमार पुरवार,(भा.प्र.से) सचिव उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा विभाग एवं प्रिया दूबे(भा.पु.से) अपर पुलिस महानिदेश,(प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) की अध्यक्षता में डीआईजी नरेंद्र सिंह,उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे के साथ जिला की प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई।

मौके पर उन्होंने पर्व व त्यौहार के दौरान सुरक्षा, साफ सफाई, स्वच्छता, बिजली-पानी, यातायात व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली एवं कई अहम बिंदुओ पर चर्चा हुई।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ साथ उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखने के निर्देश दिए। दुर्गापूजा के दौरान संवेदनशील और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरते। विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था को मुस्तैद रखने को कहा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment