Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

तिसरी : सरकार की पहल पर डीलरों को अनाज मुहैया कराया जाता है ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा न रहे, वही कार्डधारियों का अनाज में डाका

On: January 19, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

तिसरी : सरकार की पहल पर डीलरों को अनाज मुहैया कराया जाता है ताकि कोई भी गरीब परिवार

तिसरी : सरकार की पहल पर डीलरों को अनाज मुहैया कराया जाता है ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा न रहे, वही कार्डधारियों का अनाज में डाका

तिसरी में गरीबों के निवाले पर डाका, कार्डधारियों को मिल रहा है कम राशन

तिसरी (गिरिडीह) : जहा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पहल डीलर को अनाज मुहैया कराती है ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखे नही रहे और वही गरीबों का अनाज में डाका डाला जा रहा है ऐसा ही मामला गिरीडीह जिले के तिसरी प्रखंड के धावाटांड़ में देखने को मिला है।

बताया जाता है की धावाटांड़ के ग्रामीणों को अगस्त माह का अनाज प्रति यूनिट पांच किलो के जगह पर मात्र तीन किलो ही दिया गया और सितंबर महीने गुजरने वाले है और सितंबर माह का अनाज अभी तक नहीं मिला है ।

वही ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग किसान है इस बार हमलोग को खेती भी नही हुआ हैं और डीलर द्वारा अनाज को काट लिया जा रहा है। और अपने गांव से डीलर तक जानें के लिए लगभग 6 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है इसमें भी हमलोग को परेशानी होती है। वही गुलाब रविदास ने कहा मुझे तीन महीनों से राशन नही मिला है जब डीलर बड़की बेसरा के पास जाते है तो कहा जाता है की राशन खत्म हो गया है किसी और डीलर के पास जाकर ले लीजिए और जब किसी और डीलर से राशन मांगते हैं तो कहते हैं मेरा दूकान का राशन कार्ड नही है इसलिए यहां से नही मिलेगा आखिर गरीब किसान करे तो क्या करें वही कलावती देवी ने कहा मेरा राशन कार्ड में 13 लोगों का नाम है और मात्र बड़की बेसरा द्वारा तीस किलो ही अनाज दिया जबकि 13 लोगों का नाम रहने पर 65 kg अनाज मिलना चाहिए इधर बलियारी में भी अन्नतोदय कार्ड वालो को 35 kg के जगह पर मात्र 20 kg अनाज दिया गया जब इस मामले को लेकर बलियारी डीलर समूह से बात किया गया तो उन्होंने कहा जितना तिसरी प्रखंड में बांटा गया है उतना हम भी राशन वितरण किए हैं इस मामले को लेकर आजसू नेता नारायण यादव ने कहा आजसू कार्यकर्ता द्वारा तिसरी ब्लॉक मुख्यालय के गेट के पास में पांच दिन तक धरना प्रदर्शन किया गया इसके बावजूद भी किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ।

आजसू नेता नारायण यादव ने बताया एमओ द्वारा कहा गया था कि डीलर के द्वारा अनाज पुरा दिया जायेगा तब धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया था लेकिन अभी भी कुछ कुछ गांवो मे अनाज कटौती किया गया है इसे साफ पता चलता है कि गोदाम ठीकेदार और एजीएम की मिलीभग्त से गरीबों को अनाज कम दिया जा रहा है इसलिए उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और कहा सितंबर माह गुजरने वाले हैं और अभी तक अनाज सितंबर माह का वितरण नही किया गया है यदि दो दिन के अंदर धावाटांड़ में गरीबों को अनाज नही मिलता है तो आजसू कार्यकर्ताओ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इधर इस मामले को लेकर एमओ पवन कुमार ने कहा कल से धावाटांड़ के लोगों को राशन वितरण किया जाएगा और लिखित शिकायत मिलने पर जाचोपरांत करवाई किया जाएगा ।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment