Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड : पुलिस अधीक्षक ने असूचीबद्ध न्यूज चैनल/यूट्यूब न्यूज चैनल/न्यूज पोर्टल का सत्यापन करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए

On: January 19, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

झारखंड : पुलिस अधीक्षक ने असूचीबद्ध न्यूज चैनल/यूट्यूब न्यूज चैनल/न्यूज पोर्टल का सत्यापन करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए

सरायकेला के पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन संख्या 1831 जारी करते हुए जिले में संचालित गैर सूचीबद्ध समाचार चैनलों/यूट्यूब न्यूज चैनलों/समाचार पोर्टलों का सत्यापन करते हुए सभी थानों व ओपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

जारी ज्ञापन में लिखा गया है कि झारखंड में ऐसे कई यूट्यूब न्यूज चैनल/न्यूज पोर्टल/न्यूज एप/इंटरनेट वेबसाइट हैं जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) द्वारा सूचीबद्ध नहीं हैं. इस तरह के चैनल में 4-5 लोग काम करते हैं और उस चैनल का पहचान पत्र लेकर इलाके में घूमते रहते हैं। उनका कोई पंजीकृत कार्यालय नहीं है।
ये लोग खुद को पत्रकार और चैनल का संपादक बताकर कानून व्यवस्था/संधारण हेतु ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर भी दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. उनके द्वारा कई बार भ्रामक/गलत खबरें प्रकाशित करने का मामला सामने आया है। जारी आदेश के साथ झारखंड एवं रांची की मान्यता प्राप्त/अनुमोदित सूची में शामिल वेबसाइट न्यूज पोर्टल/न्यूज चैनल/यूट्यूब न्यूज चैनल की सूची भिजवाने को कहा है.
साथ ही निर्देश दिया गया है कि झारखण्ड राज्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आई०पी०आर०डी०) से बिना सूचीबद्ध संचालित बेबसाईट/वेबपोर्टल/न्यूज पोर्टल/न्युज एप /न्यूज चैनल / यूट्यूब न्यूज चैनल एवं अन्य किसी प्रकार के न्यूज चैनल जो भ्रमक या गलत न्यूज का प्रकाशन करते हैं। वैसे चैनलों पर जांचोपरांत आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment