Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में लूट की योजना बनाते दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देसी कट्टा बरामद

On: January 19, 2026 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में लूट की योजना बनाते दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देसी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बीते शुक्रवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट के पास दो अपराधी अवैध हथियार के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं,जिसके बाद डीएसपी वन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इनके पास से पुलिस ने देसी कट्टा भी बरामद किया,जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली आई।

मामले का खुलासा शनिवार एसपी ग्रामीण सह प्रभारी एसपी सिटी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों के समक्ष किया। मौके पर डीएसपी वन वीरेंद्र राम भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सीतारामडेरा थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत तीन और टेल्को थाने में एक आर्म्स एक्ट मामला दर्ज है। इनके पास मिले हथियार के पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम में थाना प्रभारी भूषण कुमार, एसआई अजीत होनहागा, अभिनंदन कुमार, ओमप्रकाश राय, एएसआई लालमणि प्रसाद प्रजापति और आरक्षी 1099 श्रवण सिंह मुंडा शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment