Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी को पत्र के माध्यम से की केबुल टाउन के प्रत्येक घर में बिजली कनेक्शन देने की मांग

On: January 19, 2026 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी को पत्र के माध्यम से की केबुल टाउन के प्रत्येक घर में बिजली कनेक्शन देने की मांग

जमशेदपुर : पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पत्र के माध्यम से टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा से अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले केबुल टाउन के प्रत्येक घर में बिजली का कनेक्शन देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि विगत 3 वर्षों से उपर्युक्त विषय की ओर बार- बार आपका ध्यान आकृष्ट करते आ रहे हैं। परंतु अब तक कार्य संपन्न नहीं हो पाया है। इसके पूर्व यहां के सभी घरों में पानी का कनेक्शन जोड़ने का काम तो इस बीच हो गया पर बिजली का कनेक्शन नहीं जुड़ सका।जिसके तहत हमेशा यही कहा जाता है कि कंपनी तो घर-घर में कनेक्शन देने के लिए तैयार है। परंतु दिवालिया केबुल कंपनी के आरपी (रिजोल्यूशन प्रोफेशनल) इसके लिए एनओसी देने में आना-कानी कर रहे हैं। विधायक के कार्यालय से इस बारे में हुए पत्राचार भी मुझे दिखाए गए। यह सब होते-होते काफी दिन बीत गया। जिसको लेकर विधायक सरयू राय ने कंपनी के समक्ष निम्नांकित बिन्दु विचारार्थ भी रखे हैं और जो इस प्रकार है।

1. विधायक कंपनी से पहले भी इस बारे में अपना विचार रख चुके हैं,जिसे पुनः दुहरा रहा हैं। उनकी समझ में इस मामले में दिवालिया केबुल कंपनी के आरपी से घर-घर में बिजली कनेक्शन देने के लिए एनओसी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

2. एनओसी मांगना है तो इसे उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार से मांगा जाए,जिसका कारण कंपनी का लीज 2019 में समाप्त हो चुका है और एग्रीमेंट के अनुसार इसके बाद यहां कोई काम होगा तो वह सरकार की सहमति से होगा।

3. यदि कंपनी को लगता है कि आरपी को इस बारे में सूचित करना ही है तो उनसे अनापत्ति मांगने के बदले यह पूछा जाय कि यहां के घर-घर में बिजली कनेक्शन देने की हमारी योजना है। इसपर आपको कोई आपत्ति है तो कारण सहित बताएं। यानी अब आपकी ओर से उनसे अनापत्ति नहीं बल्कि आपत्ति मांगी जाए। उन्हें यह भी लिखा जाए कि एक निर्धारित अवधि अधिकतम 15 दिनों में आपकी आपत्ति नहीं आई तो 16वें दिन से घर-घर बिजली कनेक्शन देने की योजना पर कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।

4. आप सहमत होंगे कि केबुल क्षेत्र के घरों में सीधा बिजली कनेक्शन देने में काफी विलंब हो गया है। अब और अधिक विलंब करना ठीक नहीं होगा। विधायक भी इस दिशा में सीधा प्रयास आरम्भ करेंगे और दो दिनों बाद इस बारे में सरकार से वार्ता भी आरम्भ करेंगे।आशा है कि केबुल क्षेत्र के घर-घर में बिजली कनेक्शन पाने का बस्तीवासियों का सपना शीघ्र साकार होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment