Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : सहायक अध्यापकों का दो घंटे में समाप्त हुआ आमरण अनशन, जुस पिलाकर अनशन तुड़वाया शिक्षा पदाधिकारी

On: January 19, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : तीसरी बार रद्द हुआ सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन, जुस पिलाकर अनशन तुड़वाया शिक्षा पदाधिकारी

फोटो : चौपारण में आमरण अनशन पर बैठे सहायक अध्यापकों का जुस पिलाकर अनशन तुडवाते शिक्षा अधिकारी

दो घंटे में समाप्त हुआ आमरण अनशन, बीईईओ व सांसद प्रतिनिधि ने तुडवाया अनशन

चौपारण, हजारीबाग :

बीते एक पखवारे से दो सहायक अध्यापकों के प्रतिनियोजन के मामले का पटाक्षेप हो गया है। शिक्षा विभाग ने तीसरी बार सहायक अध्यापक दिनेश यादव व शिवकुमार यादव के प्रतिनियोजन को रद्द कर दिया। इसके बाद शिक्षक संघ ने भी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। हालांकि एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोरचा के घोषित आमरण अनशन को लेकर दोनों शिक्षकों ने लगभग दो घंटे तक आमरण अनशन किया। इनके समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे, जिलाध्यक्ष चंदन मेहता सहित जिला व आसपास के प्रखंडों के साथ स्थानीय से सहायक अध्यापक जुटे थे। शिक्षा विभाग के बैकफुट पर आने से शिक्षकों ने भी आंदोलन स्थगित कर दिया। बकायदा बीईईओ राकेश सिंह व यादव आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे तथा प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश लिखा पत्र दोनों शिक्षकों को सौंपा तथा जुस पिलाकर अनशन तुडवाया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि शिक्षा के विकास में सहायक अध्यापकों का बडा योगदान है। हमलोगों को विभाग अपमानित नहीं करें। विभाग कोशिश करें,अब चिट्ठी निरस्त नहीं हो। संगठन हित और न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। राजनीति से प्रेरित होकर निर्णय नहीं ले। जिलाध्यक्ष चंदन मेहता ने कहा कि राजनीति के शिकार सहायक अध्यापकों को नहीं बनायें। शिक्षा और शिक्षकों के हित में संगठन काम करता है।अधिकारी नियम का पालन करें, शोषण नहीं करें।

चौपारण : तीसरी बार रद्द हुआ सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन, जुस पिलाकर अनशन तुड़वाया शिक्षा पदाधिकारी

यदि शिक्षक गलती करते हैं तो एक मौका दें, उसके बाद कार्रवाई करें। लेकिन राजनीति से प्रेरित होकर किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय नहीं लें। अखिल झारखंड शिक्षक संघ के प्रदेश नेता जनार्दन वर्मा ने कहा कि शिक्षकों को तनाव मुक्त रखें तभी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगा। सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु व राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद जयंत सिन्हा शिक्षा और शिक्षकों का चिंतन करते हैं। सभी दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु व राजेन्द्र चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, अजाप्टा के प्रदेश नेता जनार्दन वर्मा, अध्यक्ष रामोतार प्रजापति, जग्गू यादव, अशोक यादव, बसंत साहू, राकेश सिंह, बच्चु राणा, सुधीर कौशल, अर्जुन रविदास समेत बडी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment