Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : प्रखण्ड के सभी बूथों पर बीएलओ का उत्साहवर्धन, विधायक श्री अकेला ने भी बीएलओ के साथ ली सेल्फी

On: January 19, 2026 8:07 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : प्रखण्ड के सभी बूथों पर बीएलओ का उत्साहवर्धन, विधायक श्री अकेला ने भी बीएलओ के साथ ली सेल्फी

चौपारण : प्रखंड के सभी बूथों पर शुक्रवार को बीएलओ का उत्साहवर्धन मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किया गया। इस दौरान आम मतदाताओं के साथ साथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से उनके हौसले को बढ़ाया। मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर

बरही विधायक सह सभापति निवेदन समिति उमाशंकर अकेला ने भी केबीएसएस +2 हाई स्कूल के बूथ संख्या 56 पर जाकर वहां उपस्थित बीएलओ मीना कुमारी के साथ सेल्फी लेते हुए कहा कि हमें अपने बीएलओ पर गर्व है। साथ ही उन्होंने वैसे युवाओं से भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की अपील की जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया हो या जनवरी 2024 तक होने वाला हो।

वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख पूर्णिमा देवी, मुखिया पिंकी देवी, जानकी यादव, गंदौरी दांगी,रेखा देवी, ममता देवी, उषा देवी,अर्चना हेम्ब्रेम,पप्पू रजक,पंसस फैजान अजमेरी, विजय मधेशिया सहित सभी जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने अपने बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। बतादें कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक 9 दिसम्बर 2023 तक दावा आपत्ति अवधि निर्धारित की गई है। जिसके माध्यम से मतदाता सूची में पंजीकरण से लेकर त्रुटि सुधार बीएलओ के माध्यम से हो सकेगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment