Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा : राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा की बेटी मन्नत का कमाल, गोल्ड पर साधा निशाना, कार्तिकेय ने आठवां स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान, मिल रही बधाई जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी के पुत्र-पुत्री हैं मन्नत व कार्तिकेय

On: January 19, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा : राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा की बेटी मन्नत का कमाल, गोल्ड पर साधा निशाना, कार्तिकेय ने आठवां स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान, मिल रही बधाई जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी के पुत्र-पुत्री हैं मन्नत व कार्तिकेय

चतरा : राजधानी रांची के खेलगांव उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रशिक्षण के बदौलत जिले की बेटी मन्नत कुमारी ने गोल्ड पर निशाना साधते हुए शूटिंग में जिले के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। वही कार्तिकेय कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। मन्नत और कार्तिकेय जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी के पुत्र व पुत्री हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चतरा और कान्हाचट्टी प्रखंड का मान बढ़ाने पर मन्नत को जहां बधाइयां मिल रही है।वहीं कार्तिकेय को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं लोग दे रहे है।बच्चों की सफलता पर जिले वासियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों ने उनके पिता बिरजू तिवारी समेत पूरे परिवार को बधाई दे रहे हैं।

अपनी सफलता से उत्साहित मन्नत ने कहा है कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने गोल्ड पर निशाना साधने में सफलता अर्जित की है। इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रशिक्षक को देना चाहती हूं,जिनके कुशल मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन से ही यह संभव हुआ है। वहीं कार्तिकेय ने कहा है कि इस बार तो मैं पदक जीतने से चूक गया,लेकिन निकट भविष्य में होने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में अपने मेहनत के बदौलत निश्चित तौर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करुंगा। इसके लिए मुझे जितना भी मेहनत करना पड़ेगा मैं करूंगा। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा है कि यह मेरे और मेरे परिवार के साथ-साथ चतरा जिले के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा है कि यहां के बच्चे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इससे बड़ी खुशी ना तो किसी माता-पिता को मिल सकती है और ना ही जिले वासियों को। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने व बेटे के बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने प्रशिक्षकों को बधाई दिया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment