Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

प्रेमी ने प्रेमिका को गिफ्ट किया बारूद से भरा होम थिएटर, दूल्हे समेत 2 की मौत

On: January 19, 2026 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
प्रेमी ने प्रेमिका को गिफ्ट किया बारूद से भरा होम थिएटर, दूल्हे समेत 2 की मौत

प्रेमी ने प्रेमिका को गिफ्ट किया बारूद से भरा होम थिएटर, थियेटर चालू करते ही दूल्हे समेत 2 की मौत

क्राफ्ट समाचार: एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी से इतना नाराज हुआ कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अपनी प्रेमिका की शादी में उसने बारूद से भरा होम थिएटर उपहार में दिया था। जैसे ही परिवार ने होम थियेटर शुरू किया, उसमें विस्फोट हो गया। इसमें दूल्हे और उसके बड़े भाई की मौत हो गई। मामला छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के रेंगाखार थाना क्षेत्र का है. दुल्हन ललिता मेरावी के प्रेमी आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालाघाट जिले की बिरसा तहसील के ग्राम छपला का रहने वाला है जिसका नाम सरजू है. हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपित सरजू का युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती की शादी छत्तीसगढ़ के हेमेंद्र मेरावी से तय हो गई थी. शादी तय होने के बाद लड़की ने सरजू से शादी करने से इंकार कर दिया।

हेमेंद्र और युवती की 30 मार्च को शादी हुई थी

हेमेंद्र और युवती की 30 मार्च को शादी हुई थी। लेकिन सरजू के मन में लड़की के प्रति गुस्सा था। लड़की को सबक सिखाने के लिए उसने एक होम थिएटर खरीदा और उसमें 250 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट और करीब 1.25 किलो पेट्रोल मिलाकर बारूद डाल दिया. इसके बाद वह गुपचुप तरीके से शादी समारोह में पहुंचा और मंडप में रखे उपहारों के बीच होम थिएटर रख दिया। 31 मार्च को रिसेप्शन के बाद दुल्हन अपने मायके चली गई। 3 अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे दुल्हन हेमेंद्र और उसके परिजन तोहफे देख रहे थे। इसी बीच उन्होंने होम थिएटर चालू कर दिया, तभी उसमें जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट से हेमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई राज कुमार उम्र-32 की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि सरजू 2015 से बालाघाट में ही विस्फोट विभाग में सहायक कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। इसलिए उसे विस्फोटक और उसके प्रभाव की जानकारी थी।

36 घंटे में भंडाफोड़

लड़की ने सरजू के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद सरजू ने उसे धमकी दी कि वह कुछ ऐसा करेगा, जिसका उसे जीवन भर पछतावा रहेगा। मृतक हेमेंद्र को शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध के बारे में पता चला था, जिसके बाद सरजू और हेमेंद्र के बीच विवाद हो गया था. छत्तीसगढ़ की रेंगखर पुलिस ने बिरसा बालाघाट पुलिस की मदद से 36 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया। बिरसा थाना प्रभारी भारत नोटिया ने बताया कि रेंगाखार पुलिस मंगलवार को मंडई स्थित उस दुकान पर पहुंची जहां से होम थिएटर खरीदा गया था. पुलिस ने धारा 302, 307 भादवि व 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

नेपाल में सड़क दुर्घटना : राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल

बुर्का पहनकर मॉल के महिला शौचालय में घुसा शख्स, फिर…देखें वीडियो

बिग ब्रेकिंग ट्रेन एक्सीडेंट : हजारा एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 22 से ज्यादा की मौत, 81 से ज्यादा लोग घायल

कर्नाटक में पति-पत्नी ने लूटे लाखों रुपये के टमाटर, गायब कर दिया पूरा ट्रक, चाल ऐसी कि…

मस्क ने किया ऐलान, ट्विटर से उड़ गई नीली चिड़िया, अब X है नया लोगो

27 की मौत: बस के गहरी खाई में गिरने से 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

यहां लेडीज ब्यूटी पार्लर पर लगी बैन, जानिए कहां?

अंधी आधुनिकीकरण और गिरती हिंदी सिनेमा के कारण है “आदिपुरुष” – आलोक सोनी

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, यहां देखें अन्य राज्यों की लिस्ट……

दुबई जेल में बंद प्रवासी मजदूर प्रकाश की हुई रिहाई, परिजनों में खुशी

Central Government:- खुशखबरी राशन उठाने वाले लोगो को अब डीलर को नहीं देने होंगे पैसे

Leave a Comment