Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

दुबई जेल में बंद प्रवासी मजदूर प्रकाश की हुई रिहाई, परिजनों में खुशी

On: January 19, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
दुबई जेल में बंद प्रवासी मजदूर प्रकाश की हुई रिहाई

दुबई जेल में बंद प्रवासी मजदूर प्रकाश की हुई रिहाई, परिजनों में खुशी

हजारीबाग: हजारीबाग,बोकारो और गिरिडीह इलाके के मजदूरों का बड़ी तदाद में विदेशों में पलायन होता है, लेकिन कभी-कभी पलायन करना मजदूरों और उनके परिजनों के लिए मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिष्णुगढ के एक मजदूर के साथ।हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के खरकट्टो का एक मजदूर दुबई जेल में बंद था।एक महीने बाद जेल से रिहाई सोमवार शाम को जब घर-परिवार को खबर मिली तब परिजनों में खुशी का माहौल पैदा हो गया।इधर जेल से रिहाई पर प्रवासी मजदूर भी खुश दिख रहा हैं।दरअसल बिष्णुगढ प्रखंड क्षेत्र के खरकट्टो का एक प्रवासी मजदूर प्रकाश साव काम करने के लिए दुबई गया हुआ था।एक महीने पहले जब वह कुछ काम से बाजार गया था और वह शराब की दुकान के बाहर खड़ा था।तब वहां की पुलिस ने गलती उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इसकी सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए थे।परिजनों के द्वारा प्रवासी मजदूर के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली के माध्यम से रिहाई की मांग जन प्रतिनिधियों से की जा रही थी। जिसके बाद सभी मिडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया।जिससे उसकी जेल से रिहाई संभव हो पायी।इस रिहाई के लिए प्रकाश साव एवं उनके परिवार वालो ने केंद्र एवं राज्य सरकार,मिडिया बंधुओं एवं प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली का आभार प्रकट किया है।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment