Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कोर्ट परिसर में फायरिंग: वकीलों के दो गुटों में झड़प के बाद चली गोलियां, देखें वीडियो

On: January 19, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कोर्ट परिसर में फायरिंग: वकीलों के दो गुटों में झड़प के बाद चली गोलियां, देखें वीडियो

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है. गोलीबारी की इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1.35 बजे वकीलों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर हुई बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई. दोनों गुट एक-दूसरे के आमने-सामने आ गये. दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले. पुलिस मौके पर मौजूद है. पुलिस ने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएस सब्जी मंडी में फायरिंग की घटना सामने आई है. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वकीलों के दो गुटों ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की थी. फिलहाल स्थिति सामान्य है. उधर, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना की निंदा की है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment