Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

Breking – कोर्ट परिसर में फायरिंग, वकील के वेश में आए अपराधियों ने गवाही देने आई महिला पर फायरिंग शुरू कर दी, हालत गंभीर

On: January 19, 2026 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

ब्रेकिंग – कोर्ट परिसर में फायरिंग, वकील के वेश में आए अपराधियों ने गवाही देने आई महिला पर फायरिंग शुरू कर दी, हालत गंभीर

दिल्ली: इस समय एक बड़ी खबर आ रही है. फायरिंग की घटना आज यानी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में हुई. फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है। कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि हमलावर वकील के वेश में आया था। वहीं, घटना के बाद पुलिस पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कोर्ट में गवाही देने आई थी, इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया. गोली लगने से घायल महिला को दिल्ली एम्स ले जाया गया है।

चार गोलियां चलाईं

खबर के मुताबिक आरोपी वकील बनकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला को चार गोलियां मारी जो उसके पेट व अन्य हिस्सों में लगी. मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ महिला को जीप से एम्स ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी की पहचान भी हो गई है जो हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला और इस व्यक्ति के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment