बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद, कांके रोड के चौपाटी संचालक की गोली मारकर हत्या…देखें पूरी डिटेल!

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

बिरयानी न देने पर भड़का ग्राहक, रात करीब 11:45 बजे बाइक सवार युवक ने मारी गोली — आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की नाकाबंदी

रांची। राजधानी रांची के कांके रोड पर शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 11:45 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक आया और बिरयानी की मांग की। विजय नाग ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका है और बिरयानी उपलब्ध नहीं है। इसी बात पर युवक भड़क उठा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही पलों में उसने पिस्टल निकाली और विजय नाग पर गोली दाग दी।

गोली सीने में लगने से विजय नाग मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल RIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी वारदात के बाद बाइक से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी, ग्रामीण एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, मगर देर रात तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों में रांची में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। महज चार दिन पहले कटहल मोड़ के पास सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। लगातार हो रही इन वारदातों ने राजधानी में दहशत का माहौल बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: आज किस राशि पर चमकेगा भाग्य का सितारा? पढ़ें 19 अक्टूबर का राशिफल

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।