Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कौन हैं वो तीन लड़के, जिन्होंने खुद को रिपोर्टर बनकर खूंखार माफिया अतीक अहमद और उनके भाई को मारी गोली…कहा- मर भी गए तो गम नहीं, जानिए अतीक से क्यों नाराज थे

On: January 19, 2026 10:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कौन हैं वो तीन लड़के, जिन्होंने खुद को रिपोर्टर बनकर खूंखार माफिया अतीक अहमद और उनके भाई को मारी गोली…कहा- मर भी गए तो गम नहीं, जानिए अतीक से क्यों नाराज थे

प्रयागराज : मीडिया और पुलिस के सामने खूंखार माफिया अतीक अहमद और उसके भाई को मारने वाले तीन लड़कों की जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने बयान में कथित तौर पर कहा है, ”माफिया अतीक के पाकिस्तान से संबंध थे. उसने और उसके गिरोह के सदस्यों ने कई निर्दोष लोगों को मार डाला था।

अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था और उसके खिलाफ गवाही देने वालों को भी नहीं बख्शता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला.” फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी पहले भी अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं.

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी कब और कैसे प्रयागराज आया था। तीनों हमलावर शातिर अपराधी हैं। तीनों हत्या, लूट समेत गंभीर आरोप में जेल जा चुके हैं। जेल में ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। तीनों अतीक और अशरफ की हत्या कर डॉन बनना चाहते थे।

देखे वीडियो

शनिवार को तीनों ने मीडियाकर्मी बनकर अतीक और अशरफ अहमद को नजदीक से गोली मारी और उनकी हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने पुलिस को बताया कि अगर वे मर भी जाते तो उन्हें कोई गम नहीं होता. हम फिदायीन बनकर आए थे।

पूछताछ में तीनों ने कहा- अतीक और अशरफ हमारे मासूम भाइयों को मारते रहे हैं। पूछताछ में तीनों आरोपी धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने धर्म का काम किया है। अन्याय समाप्त हो गया। हमें कोई गिला नहीं है। भले ही हमें फाँसी दे दी जाए, हम हँसी के ठहाके लगाएँगे। हमने अपना काम कर दिया है। उधर, तीनों हत्यारों से पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने बांदा, हमीरपुर व कासगंज के पुलिस कप्तानों से आरोपियों की पृष्ठभूमि व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी मांगी है. बता दें कि प्रयागराज के शाहगंज थाने में अतीक और अशरफ की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

जानकारी के अनुसार अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों युवक पहले भी अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी लवलेश तिवारी बांदा, सनी हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है. तीनों का कहना है कि माफिया अतीक के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध थे। उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से भी था। अतीक गैंग से हर कोई डरा हुआ था। इसलिए हमने उन्हें मार डाला।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

humanity-shamed-in-hazaribagh-video-of-brutal-beating-of-an-11-year-old-boy-goes-viral-chief-minister-hemant-soren-takes-strong-cognizance-accused-arrested-police-organize-road-march

हजारीबाग में इंसानियत शर्मसार: 11 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया कड़ा संज्ञान; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया रोड मार्च

चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पैनल बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पत्नी मेला घूमने नहीं गई तो कुल्हाड़ी से काट डाला पति ने…पहली पत्नी की भी कर चुका था हत्या, नौ साल बाद जेल से निकला और अब दूसरी का भी कत्ल

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

दिवाली की खुशियाँ मातम में बदलीं, बलात्कार पीड़िता के देवर की दिनदहाड़े हत्या, डेढ़ साल पुराने केस से जुड़ा मामला

हजारीबाग में अज्ञात हमलावरों का तांडव: दूध बांटकर लौट रहे युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

विजय नाग मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: पुलिस से मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार…दोनों पैर में लगी गोली

बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद, कांके रोड के चौपाटी संचालक की गोली मारकर हत्या…देखें पूरी डिटेल!

चौपारण में लूट का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा : तीन अपराधी गिरफ्तार, पिकअप वैन, नकदी और मोबाइल बरामद

सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

Leave a Comment