Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

न मोबाइल पर क्लिक किया, न ओटीपी दिया फिर भी खाते से 72 लाख रुपये उड़ गए….

On: January 19, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

न मोबाइल पर क्लिक किया, न ओटीपी दिया फिर भी खाते से 72 लाख रुपये उड़ गए।

न मोबाइल पर क्लिक किया, न ओटीपी दिया फिर भी खाते से 72 लाख रुपये उड़ गए।

Rajasthan : मामला राजस्थान के बीकानेर जिले के करणी औद्योगिक क्षेत्र का है। जहां एमएल इंडस्ट्रीज के मालिक सुरेश राठी (Suresh Rathi, Owner of ML Industries) को सोमवार को सुबह उठते ही साढ़े आठ बजे के बीच बैंक से पैसे निकालने का मैसेज मिला.

उसने पहले बैंक का मैसेज नहीं देखा था, लेकिन एक मैसेज पढ़कर उसके होश उड़ गए। एक-एक कर सभी मैसेज देखने पर पता चला कि बैंक खाते से 72 लाख रुपए डेबिट हो गए हैं।

इस पर राठी ने तुरंत अपने कार्यालय और लेखपाल को फोन किया। लेकिन पैसे नहीं निकालने की जानकारी किसी ने नहीं दी। इस पर राठी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत साइबर टीम को सक्रिय कर 53 लाख रुपए जब्त कर लिए। ठग यह पैसा अपने खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं कर सका। इस तरह 53 लाख रुपए बच गए। वहीं, सामने वाला खाता भी फ्रीज कर दिया गया है, अब वह भी पैसा नहीं निकाल पाएगा।

सुरेश राठी ने बताया कि जिस खाते में राशि ट्रांसफर की गई है वह एक आरसी अग्रवाल के नाम से है। राठी ने कहा कि उन्हें किसी मैसेज पर मिले लिंक को क्लिक नहीं किया गया और न ही ओटीपी दिया गया, लेकिन उन्हें सीधा मैसेज आया कि पैसे निकाल लिए गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि राठी का मोबाइल हैक कर लिया गया है।

पुलिस का सराहनीय कदम

साइबर फ्रॉड में इतनी बड़ी ठगी को रोकने वाला राजस्थान का बीकानेर राज्य का पहला जिला बन गया है। अब तक किसी भी जिले में इतनी बड़ी राशि की ठगी कर 53 लाख रुपये वापस किये जाने का मामला सामने नहीं आया है.

पुलिस की इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर एसपी तेजस्विनी गौतम ने साइबर टीम को अपने कार्यालय बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया। गौतम ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस टीम जोर-शोर से काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें : ईडी ने आईएएस छवि रंजन और उनकी पत्नी समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी की है

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

humanity-shamed-in-hazaribagh-video-of-brutal-beating-of-an-11-year-old-boy-goes-viral-chief-minister-hemant-soren-takes-strong-cognizance-accused-arrested-police-organize-road-march

हजारीबाग में इंसानियत शर्मसार: 11 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया कड़ा संज्ञान; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया रोड मार्च

चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पैनल बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पत्नी मेला घूमने नहीं गई तो कुल्हाड़ी से काट डाला पति ने…पहली पत्नी की भी कर चुका था हत्या, नौ साल बाद जेल से निकला और अब दूसरी का भी कत्ल

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

दिवाली की खुशियाँ मातम में बदलीं, बलात्कार पीड़िता के देवर की दिनदहाड़े हत्या, डेढ़ साल पुराने केस से जुड़ा मामला

हजारीबाग में अज्ञात हमलावरों का तांडव: दूध बांटकर लौट रहे युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

विजय नाग मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: पुलिस से मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार…दोनों पैर में लगी गोली

बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद, कांके रोड के चौपाटी संचालक की गोली मारकर हत्या…देखें पूरी डिटेल!

चौपारण में लूट का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा : तीन अपराधी गिरफ्तार, पिकअप वैन, नकदी और मोबाइल बरामद

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

झारखंड में महिला चोर गिरोह: मेकअप और अच्छे कपड़े पहनकर पहुंचती हैं आयोजन में… फिर पलक झपकते ही चुरा लेती हैं जेवर

Leave a Comment