Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कोडरमा: नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

On: January 19, 2026 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कोडरमा: नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

कोडरमा: सदर थाना क्षेत्र के भंडरवा में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. महिला के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज कराया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर व थाना प्रभारी द्वारिका राम ने मामले की जांच शुरू कर दी.

नवविवाहिता तमन्ना परवीन के पिता तसौवर हुसैन ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि बेटी तमन्ना (20 वर्ष) मुशर्रफ अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष की शादी पिता समीम अंसारी ग्राम भंडरवा बेकोबार निवासी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ की 03 मई 2023 को किया गया। हैसियत के मुताबिक 2 लाख 51000 हजार रुपये नकद और करीब 2.5 लाख का सामान भी दिया। शादी के बाद जब तमन्ना ससुराल गई तो दो-चार दिन तक सब ठीक था। इसके बाद पति व अन्य ससुराल वाले उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। यहां तक कि उसका खाना-कपड़ा भी बंद कर दिया गया. एक अपाचे बाइक और पांच लाख नकद लाने का दबाव बनाने लगे. नहीं लाने पर वे उसे हमेशा यह कहकर प्रताड़ित करने लगे कि उसे चैन से नहीं रहने देंगे. बेटी का दर्द सुनकर दिल भर आया। निकाह करवाने वाले भंडरवा निवासी मो. इबरार को सारी बात बताई गई तो उसने भी कहा कि अतिरिक्त दहेज देना होगा, तभी लड़की चैन से रहेगी, जिसके बाद मेरी बेटी के पति, ससुर और सास का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने मेरी बेटी को पीटा और बाहर निकाल दिया।

सामाजिक समझौते के बाद ससुराल चली गई

मृतक तमन्ना के पिता तसौवर हुसैन ने बताया कि बेटी को घर से निकालने के बाद सामाजिक स्तर पर समझौता हुआ था. जहां उसके ससुराल वालों ने उसे आगे से परेशान न करने की बात कही। इसके बाद तमन्ना अपने ससुराल चली गई। लेकिन दहेज लोभी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे मेरी बेटी को बेरहमी से पीटा गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गयी. ससुरालवाले उसे सदर अस्पताल में छोड़कर भाग गये हैं. बेटी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। तसौवर ने मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

चौपारण में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर, नियमों के पालन से ही बचेगी जान

चौपारण में कल लगेगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, 22 काउंटरों पर निःशुल्क जांच व इलाज की व्यापक व्यवस्था

अंचलाधिकारी संजय यादव

गुड सेमेरिटन कानून से मददगार सुरक्षित, 9 जनवरी को चौपारण में लगेगा सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर

BDO Nitesh Bhaskar

चौपारण : पारदर्शी प्रशासन की मिसाल बने बीडीओ नितेश भास्कर, जनता के सामने रखा कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा

अनोखा सड़क सुरक्षा अभियान

तिसरी : सड़क हादसों पर लगाम लगाने उतरे प्रशासनिक अधिकारी, गुलाब देकर दिलाई सुरक्षा की शपथ

mission-public-school-mahudi-and-coaching-center-organized-an-educational-trip-for-its-students

चौपारण : मिशन पब्लिक स्कूल महुदी व कोचिंग सेंटर द्वारा विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

घने कोहरे और शीतलहरी का कहर: गिरिडीह में 2 दिन स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

चौपारण में जनता दरबार, विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, बोले जनता की समस्या सुनना और समाधान करना मेरी प्राथमिकता

a-huge-crowd-gathered-at-ranchi-airport-to-give-a-grand-welcome-to-shivani-sharma-the-daughter-of-jharkhand

रांची एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब, झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा का भव्य स्वागत

humanity-shamed-in-hazaribagh-video-of-brutal-beating-of-an-11-year-old-boy-goes-viral-chief-minister-hemant-soren-takes-strong-cognizance-accused-arrested-police-organize-road-march

हजारीबाग में इंसानियत शर्मसार: 11 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया कड़ा संज्ञान; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया रोड मार्च

water-supply-crisis-in-chauparan-resolved-mlas-efforts-lead-to-installation-of-new-motor-supply-to-resume-soon

चौपारण में जलापूर्ति संकट का समाधान, विधायक के प्रयास से लगा नया मोटर, जल्द शुरू होगी सप्लाई

Leave a Comment