Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गुटखा खाकर जब कांग्रेस नेता थाने पहुंचे तो आईपीएस ने मारी लात, फिर सांसद प्रतिनिधि और आईपीएस के बीच हुई जमकर हाथापाई… देखें वीडियो

On: January 19, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गुटखा खाकर जब कांग्रेस नेता थाने पहुंचे तो आईपीएस ने उन्हें लात मार दी

Also Read

कांग्रेस नेता जब गुटखा खाकर थाने पहुंचे तो आईपीएस ने मारी लात, फिर सांसद प्रतिनिधि और आईपीएस के बीच हुई जमकर हाथापाई…कांग्रेसियों ने थाने में किया हंगामा, देखें वीडियो

जगदलपुर : जब कांग्रेस नेता गुटखा खाकर थानेदार के चेंबर में आए तो बैठे आईपीएस ने कांग्रेस नेता को एक लात मार दी. यहां नाराज कांग्रेसी नेता की आईपीएस से हाथापाई भी हुई। घटना के बाद कांग्रेसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर के जगदलपुर का है। आज एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. आईपीएस का नाम विकास कुमार है, जो बतौर प्रशिक्षु आईपीएस जगदलपुर में सीएसपी के पद पर तैनात है. जानकारी के अनुसार, सीएसपी जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के कक्ष में बैठे थे, तभी एक कांग्रेसी नेता महेश द्विवेदी थाने के कक्ष में आ गये.

देखिए वीडियो…

कांग्रेस नेता गुटखा खाया देख भड़क गए आईपीएस

कांग्रेस नेता महेश ने गुटखा खाया था, जिसे देखकर आईपीएस विकास कुमार भड़क गए और फिर गुस्से में कांग्रेस नेता को लात मार दी. इसके बाद महेश ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य को वहां बुलाया। थाने के अंदर सुशील और आईपीएस विकास कुमार के बीच हाथापाई हो गई। इस बात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया. मामले को लेकर स्थानीय विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी भी एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की.

एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया

वहीं एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. उधर, इस मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने विधायक रेखचंद जैन को फोन कर घटना की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता महेश द्विवेदी किसी काम से कोतवाली थाने गए हुए थे. इस दौरान टीआई के चेंबर में सीएसपी विकास कुमार भी उपस्थित रहे।

निष्पक्ष जांच कर तीन दिन में कार्रवाई की मांग

बताया जाता है कि महेश उस वक्त गुटखा का सेवन कर रहा था। इस बात पर सीएसपी कुमार भड़क गए। महेश द्विवेदी के मुताबिक, उसने महेश को लात मारी और बाहर जाने को कहा। इसके बाद महेश ने सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सुशील मौर्य को मोबाइल से इसकी जानकारी दी. कुछ देर में सुशील भी वहां पहुंच गया। सीएसपी और उनके बीच कहासुनी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया। इस दौरान थाने में भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। घटना की जानकारी होते ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व मेयर जतिन जायसवाल व मलकीत सिंह गैदू एसपी कार्यालय पहुंचे. देर शाम तक डीआईजी जितेंद्र सिंह मीणा के साथ हुई बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन में कार्रवाई की मांग की गई है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment