Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

वीडियो, मास्टर साहब को हो गया जूं : हेडमास्टर द्वारा क्लास रूम में बच्चों से जूं निकलवाने का वीडियो वायरल, अधिकारी बोले, होगी कार्रवाई

On: January 19, 2026 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

वीडियो, मास्टर साहब को हो गया जूं : हेडमास्टर द्वारा क्लास रूम में बच्चों से जूं निकलवाने का वीडियो वायरल, अधिकारी बोले, होगी कार्रवाई

बिहार (सहरसा) : इन दिनों टीचर्स के अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहे हैं. नया मामला सहरसा का है, जहां हेडमास्टर द्वारा बच्चे के सिर से जूं निकलवाने का वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो पर अब विभाग कार्रवाई के मूड में है. मामला सहरसा के बनमा इटहरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मखदमपुर का है. सिर से जूं निकलवाने का जिस टीचर का वीडियो वायरल हुआ है उसका नाम मोहम्मद गफ्फार है.

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद हेडमास्टर मोहम्मद गफ्फार का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है. उन्होंने बच्चे से जूं निकालने के लिए नहीं कहा, बल्कि बच्चा खुद उनके पास आया. शिक्षक मोहम्मद गफ्फार ने मामले को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. 50 रुपये देकर बच्चे को मेरे पास भेज दिया गया. ये कहकर की जाओ सर का बाल नोचो।. उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल में ई-पेपर अपलोड कर रहे हैं, रील नहीं बना रहे हैं.

इधर, इस मामले में शिक्षा विभाग वीडियो पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कह रहा है. विभाग की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई जरूर की जायेगी. आपको बता दें कि वीडियो दो दिन पुराना है, जिसमें टीचर एक बच्चे के सिर से जूं निकलवा रहे हैं, जबकि वह खुद कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल देख रहे हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment