Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बीच सड़क पर पलटा स्कूल वाहन, ड्राइवर समेत 10 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

On: January 19, 2026 10:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बीच सड़क पर पलटा स्कूल वाहन, ड्राइवर समेत 10 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

बिहार: नवादा में सड़क हादसे में 10 बच्चों समेत ड्राइवर घायल हो गए हैं. मामला जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के गया-हिसुआ पथ एनएच 82 का है. जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने स्कूल वाहन मैजिक को टक्कर मार दी. जिससे मैजिक वाहन चार पलटे खाकर गिर गया। इस पर सवार चालक समेत कुल 10 लोग घायल हो गये. सभी को हिसुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया है.

स्कूल जाते समय हादसा

बताया जा रहा है कि शनिवार को न्यू नालंदा पब्लिक स्कूल की मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. तभी गया की ओर से आ रही हाइवा ट्रक ने स्कूल की मैजिक गाड़ी में टक्कर मार दी. जिससे स्कूल की गाड़ी बीच सड़क पर पलट गयी. बताया जा रहा है कि स्कूल गाड़ी रेपुरा गांव और शिवगंज गांव से बच्चों को लेकर जा रही थी. तभी शिवगंज के पास हाइवा की टक्कर से यह हादसा हो गया.

छात्रों ने बताया कि हाइवा तेज गति से आ रहा था. यह देख स्कूल बस के ड्राइवर ने गाड़ी साइड में रोक दी. लेकिन तेज गति में होने के कारण हाइवा ने स्कूल बस को टक्कर मार दी. जिससे बच्चों से भरी कार पलट गई. बच्चों का कहना है कि स्कूल बस में 10 लोग सवार थे. घायल बच्चों में रेपुरा गांव निवासी ऋषभ कुमार हिसुआ, अमित कुमार, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार व हर्ष कुमार, शिवगंज निवासी अमीषा भारती, अंकुश कुमार, सचिन कुमार तथा फुलवरिया गांव निवासी अंजली कुमारी व चालक शामिल हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment