Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर, हादसे में 7 की मौत, 5 घायल

On: January 19, 2026 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना, स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर, हादसे में 7 की मौत, 5 घायल

पटना: बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर में एनएच-2 के पास बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हो गये.

पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग स्कॉर्पियो से रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे. शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी एनएच-2 के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिसमें स्कॉर्पियो सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

सभी मृतक एक ही परिवार और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो पर कुल 12 लोग सवार थे जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे. सभी कैमूर जिले के सबार थाना अंतर्गत कुड़ारी गांव लौट रहे थे. रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर में टक्कर हो गई.

मृतकों में तारा कुमारी 18, चांदनी कुमारी 15, अरविंद शर्मा 50, राजमती देवी 50, आदित्य कुमार 8, रिया कुमारी 9 तथा सोनी कुमारी 35 शामिल है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है।

घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी 30, रितु शर्मा 14, सुदेश्वर शर्मा 60, दिव्या कुमारी 25 तथा उपेंद्र शर्मा 30 शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

विष्णुगढ़ : हाइवा एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में कार ड्राइवर की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर हुआ हादसा, भाई की हालत गंभीर

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

Leave a Comment