Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बिहार: पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगाकर 3 कैदी फरार, पुलिस कर रही है ये काम

On: January 19, 2026 7:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बिहार: पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगाकर 3 कैदी फरार, पुलिस कर रही है ये काम

क्राफ्ट समाचार डेस्क

Bihar : प्रतिदिन कई कैदियों को पुलिसकर्मी न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते हैं। कई मामले ऐसे आते हैं जिनमें आरोपी पुलिसवालों को नुकसान पहुंचाकर पुलिस की गिरफ्त से भाग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, लेकिन इस बार आरोपियों ने बचने के लिए जो तरीका अपनाया वह हैरान करने वाला है. बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के अति व्यस्त इलाके अशोक राजपथ (Ashok Rajpath) से गुरुवार (15 June) दोपहर को तीन कैदी फरार हो गए. इन सभी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। तीनों कैदियों ने पुलिस की आंखों में झंडू बाम (Zandu Balm) लगा दिया। जब तक पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते तीनों भाग गए। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को 43 कैदियों को लेकर एक वैन फुलवारी शरीफ जेल (Phulwari Shareef Jail) से पटना सिविल कोर्ट (Patna Civil Court) जा रही थी. इस दौरान अशोक राजपथ के पास बीएन कॉलेज (BN College) के पास सड़क जाम था

जाम के कारण वैन रुकी तो पुलिस कर्मी वैन से उतर गए। इस दौरान कैदियों ने पुलिसकर्मी की आंखों में झंडू बाम लगा दिया। कैदियों द्वारा धक्का दिए जाने के कारण कांस्टेबल उमेश बिंद के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया और तीन कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों के नाम सोनू शर्मा (Sonu Sharma), नीरज चौधरी (Niraj Choudhary) और सोनू कुमार (Sonu Kumar) बताए जा रहे हैं.

टाउन डीएसपी एके सिंह ने बताया कि वैन में पांच पुलिसकर्मी कैदियों को लेकर जा रहे थे. उन्होंने कहा कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फरार सभी कैदी आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत आरोपी हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैदियों के पास झंडू बाम (Zandu Balm) कहां से आया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment