Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बिग ब्रेकिंग: बीजेपी के कार्यक्रम में चली गोलियां, एक कार्यकर्ता को लगी गोली, मची भगदड़, कई बड़े नेता होने वाले थे शामिल

On: January 19, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बिग ब्रेकिंग: बीजेपी के कार्यक्रम में चली गोलियां, एक कार्यकर्ता को लगी गोली, मची भगदड़, कई बड़े नेता होने वाले थे शामिल

मधेपुरा: बिहार से एक बड़ी खबर है. बिहार में बीजेपी के कार्यक्रम में फायरिंग हुई. घटना मधेपुरा के मुरलीगंज की है, जहां दोपहर में बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग हुई. फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से एक कर्मी भी घायल हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आयी है. आरोपी पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की.

इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद को भी शामिल होना था. जानकारी के मुताबिक, जिले के मुरलीगंज भगत धर्मशाला में बीजेपी नेताओं की बैठक होनी थी. इसमें जेडीयू के कुछ नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की बात कही जा रही थी. उसी दौरान कुछ बातों को लेकर नेताओं के बीच विवाद हो गया और जेडीयू नेता संजय भगत, बीजेपी नेता पंकज पटेल पर गोली चल गई. फायरिंग के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई. पंकज पटेल को बीजेपी ने मधेपुरा लोकसभा प्रभारी बनाया है. हालांकि विवाद की वजह क्या है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

मीटिंग हॉल में दर्जनों कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि बैठक से पहले लेन-देन के मामले को लेकर बीजेपी नेता पंकज पटेल और संजय भगत के बीच झड़प हो गयी. इस पर पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर संजय भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पंकज पटेल को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान स्थानीय आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी की पिटाई भी की. कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक यादव की भी लोगों ने पिटाई कर दी. उधर, आरोपी खुद जुर्म कबूल कर घटना की जानकारी दे रहे हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment