Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पत्नी ने पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

On: January 19, 2026 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पत्नी ने पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : यूं तो पत्नी पर अपने पति के गुनाहों को छिपाने का आरोप होता है, लेकिन समस्तीपुर में एक पत्नी ने अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया और वह भी उसके हाथ-पैर बांधकर. दरअसल ये मामला बिहार के समस्तीपुर का है. दरअसल, हुआ यूं कि पति शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और घर में हंगामा शुरू कर दिया। वह परिजनों से भी मारपीट करने लगा। इस दौरान पति की हरकत से गुस्साई महिला ने उत्पाद विभाग को फोन किया और फिर उसे गिरफ्तार करवा दिया.

मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तरी पंचायत के वार्ड-2 निवासी जोगी महतो के पुत्र भरत महतो के रूप में घटित हुआ है. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी की ब्रेथ एनाइलर मशीन से जांच करायी गयी, जिसमें नशे की पुष्टि हुई. आरोप है कि नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से भरत की पत्नी ने उसके हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और उत्पाद विभाग को सूचना दी.

पुलिस के पहुंचने पर पत्नी ने पति के हाथ-पैर खोले और उत्पाद विभाग की टीम को सौंप दिया. पत्नी का कहना है कि उसका पति नशे का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है। पिछले दो दिनों से वह लगातार नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था. मेडिकल जांच में नशा सेवन की पुष्टि हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment