Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

BreakingNews…

दानापुर कोर्ट की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, बेउर जेल से पेशी के लिए लाये गये छोटे सरकार नामक कैदी की दिनदहाड़े हत्या. दो हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस विभाग में हड़कंप

पटना : दानापुर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पेशी के लिए लाए गए कैदी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कैदी का नाम छोटे सरकार है और उसे बेउर जेल से पेशी के लिए लाया गया था. बेखौफ अपराधियों ने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हत्या, लूट और रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

कैदी की पहचान बिहटा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर छोटे सरकार को बेउर जेल से दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी.

गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहोल बन गया था. इस दौरान पुलिस ने गोली चलाने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है. कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली का शिकार बने छोटे सरकार पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज थे. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हिरासत में कैदी की हत्या पर इलाके के लोग कई सवाल खड़ा कर रहे हैं.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

चौपारण : बिहार-झारखंड की टीम ने संयुक्त अभियान चला कर 20 अवैध शराब भट्ठियों को किया नष्ट

Leave a Comment