Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पटना में भीषण आग से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख, अफरातफरी का माहोल, 20 से ज्यादा सिलेंडर फटे

On: January 19, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
पटना में भीषण आग से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख, अफरातफरी का माहोल, 20 से ज्यादा सिलेंडर फटे

पटना में भीषण आग से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख, अफरातफरी का माहोल, 20 से ज्यादा सिलेंडर फटे

Patna : बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को आग लगने से दर्जनों झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. यहां एलएनजेपी अस्पताल के बगल में अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं की चपेट में आ गया। आग लगने से आसपास अफरातफरी का माहोल बन गई।

बताया जा रहा है कि एलएनजेपी अस्पताल के बगल में बड़ी संख्या में झोपड़िया हैं। इनमें से एक में गुरुवार को खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग एक-एक कर दर्जनों झोपड़ियों में फैल गई और आग की इस घटना में दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और लाखों का सामान जल कर राख हो गया. घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है।

झोपड़ियों में आग लगने के बाद कई सिलेंडर भी फटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बार में 20 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हुए, जिसके बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई.

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां वहां पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।

साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर ट्रैफिक एसपी और दमकल विभाग की डीजी शोभा अहोटकर भी पहुंचीं। साथ में लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौके पर उपस्थित हुए। तेज प्रताप यादव ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनसे सरकारी मदद दिलाने का अनुरोध किया.
तेज प्रताप यादव ने बताया कि वह 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर थे. तभी उसकी नजर आसमान में फैल रहे धुएं पर पड़ी। इसके बाद उन्हें लगा कि कहीं आग लगी है। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि दमकल की गाड़ी जाम में फंसी है तो दमकल की गाड़ी को उनके काफिले समेत मौके पर ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किए मंत्री जगन्नाथ महतो के अंतिम दर्शन, भावभीनी श्रद्धांजलि दी

इसे भी पढ़ें : दनुवा घाटी में सड़क दुर्घटना, यात्रियों से भरा बस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत कई घायल


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

पटना: पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, बढ़ी सियासी हलचल

चालक के बिना चलने लगा इंजन, इतनी मीटर बाद पटरी से उतरा, बड़ा हादसा होते होते टला

मंजिला राइस मिल गिरने से 4 मजदूर की मौत, इतने मलबे में दबे, देखे कितने मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई

इलाके में हाई अलर्ट जारी : पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी दमकल की 12 गाड़ियां

गैंगस्टर अतीक अहमद को ‘जी’ कहने पर फंसे तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने साधा निशाना

देवघर से पटना फ्लाइट: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी… देवघर से पटना के लिए फ्लाइट शुरू, रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन हवाई यात्रा उपलब्ध

Leave a Comment