Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

Big Breking : टला बड़ा हादसा – गंडक नदी में नाव पलटी, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

On: January 19, 2026 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बगहा में गंडक नदी में नाव पलटी हादसे के वक्त नाव पर दर्जनों लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

बगहा: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में गंडक नदी में नाव पलटने की खबर है. बगहा के राम धाम मंदिर घाट के पास गंडक नदी में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक छोटी नाव बीच नदी में पलट गई. हालांकि इस घटना में सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

गंडक नदी में नाव पलटी: घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्रामीण सुबह कुछ काम करने के लिए छोटी नाव से दियारा जा रहे थे, तभी बीच नदी में नाव पलट गयी. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण गंडक नदी के किनारे दियारा इलाके में खेती करने जा रहे थे, तभी नाव पलट गयी.

एक युवक ने सभी को बचाया: गंडक नदी में नाव पलटते ही लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि राजू अंसारी नामक युवक ने सभी दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जिसके बाद उनकी चारों तरफ सराहना हो रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करने में जुटी है. मामले की जांच में जुटी पुलिस: बताया जा रहा है कि शंभू चौधरी की नाव पारस नगर के बगीचा टोला से दियारा की ओर जा रही थी. . इसी दौरान नाव बीच नदी में पलट गयी. आपको बता दें कि इस मौसम में गंडक नदी उफान पर है. नदी में पानी का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. जिसके चलते प्रशासन ने नदी में नाव के परिचालन पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद प्रतिबंधित नाव का परिचालन जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment