Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

On: January 19, 2026 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटपाट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Table of Contents

दरभंगा। जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारुभट्ठी चौक निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है।

राहुल ब्राह्मत्रा चौक पर स्थित अपनी सोने-चाँदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थलवारा–लहेरियासराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में डीएमसीएच पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटपाट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम की चेतावनी

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हत्या को लेकर जमकर आक्रोश प्रकट किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस गश्ती के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर विरोध करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 25 सितंबर 2025 का राशिफल : आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल

लूटपाट की भी जताई जा रही आशंका

मृतक राहुल स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े थे और रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अपराधी लूटपाट की नीयत से आए थे, लेकिन विरोध के दौरान उन्होंने गोली मार दी। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँची है।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एपीएम थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गई। एएसपी (नगर) के नेतृत्व में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में दहशत

दरभंगा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ महीनों से लगातार आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं। खासकर स्वर्ण व अन्य व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। बुधवार की घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्वर्ण व्यवसायी संघ ने भी जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Tags: दरभंगा, हत्या, स्वर्ण व्यवसायी, अपराध, पुलिस



क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

humanity-shamed-in-hazaribagh-video-of-brutal-beating-of-an-11-year-old-boy-goes-viral-chief-minister-hemant-soren-takes-strong-cognizance-accused-arrested-police-organize-road-march

हजारीबाग में इंसानियत शर्मसार: 11 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया कड़ा संज्ञान; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया रोड मार्च

चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पैनल बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

पत्नी मेला घूमने नहीं गई तो कुल्हाड़ी से काट डाला पति ने…पहली पत्नी की भी कर चुका था हत्या, नौ साल बाद जेल से निकला और अब दूसरी का भी कत्ल

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

दिवाली की खुशियाँ मातम में बदलीं, बलात्कार पीड़िता के देवर की दिनदहाड़े हत्या, डेढ़ साल पुराने केस से जुड़ा मामला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

हजारीबाग में अज्ञात हमलावरों का तांडव: दूध बांटकर लौट रहे युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

विजय नाग मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: पुलिस से मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार…दोनों पैर में लगी गोली

बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद, कांके रोड के चौपाटी संचालक की गोली मारकर हत्या…देखें पूरी डिटेल!

Leave a Comment