Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

शिक्षिका का अद्भुत कारनामा: 7 साल तक स्कूल नहीं आई, लेकिन हर माह लेती रही वेतन, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

On: January 19, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

शिक्षिका का अद्भुत कारनामा: 7 साल तक स्कूल नहीं आई, लेकिन हर माह लेती रही वेतन, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

बिहार (दरभंगा) : एक तरफ शिक्षा विभाग में सख्ती को लेकर नए-नए आदेश जारी हो रहे हैं तो दूसरी तरफ शिक्षक अपने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दरभंगा से सामने आया है. दरभंगा के गौरबौरम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेनुवा की एक शिक्षिका सात साल से स्कूल में उपस्थित ही नहीं रही, लेकिन हर महीने उन्हें घर बैठे वेतन मिल रहा है. आरटीआई में हुए खुलासे के बाद विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं. शिक्षिका का नाम सुप्रीत कुमारी है.

जानकारी के अनुसार शिक्षिका की नियुक्ति 2007 में हुई थी. इसके बाद वह 2014 तक नियमित आती रहीं. फिर 2015 से अब तक सुप्रीति कुमारी उक्त विद्यालय से अनुपस्थित रहीं. अब यह सब विभाग की जानकारी में हो या न हो, लेकिन यह तो तय है कि वर्षों से विद्यालय से अनुपस्थित रहने के बावजूद किसी अधिकारी की मिलीभगत से शिक्षिका को हर माह वेतन मिल पाना संभव नहीं है.

सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ता राज कुमार झा ने खुलासा किया है कि शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित रहने के बावजूद मार्च 2016 से मार्च 2022 तक वेतन उठा रहे हैं. इस मामले में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई तो विभाग ने खुद ही शिक्षक की अनुपस्थिति स्वीकार कर ली। जिसके बाद 26 नवंबर 2022 को जिला शिक्षा पदाधिकारी को फर्जी वेतन उठाने के मामले में जांच कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था.

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से अंतरिम आदेश निकालते हुए 26 अप्रैल 2023 को सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षक को उपस्थित होने का आदेश दिया गया. इसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरा बौरम एवं प्राथमिक विद्यालय तेनुवा के प्रधानाध्यापक ने अपना पक्ष रखा. बताया गया कि इस खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से कहा गया कि उक्त शिक्षक की जांच हो चुकी है. विद्यालय में भी मूलतः कहीं कोई प्रतिनियुक्ति नहीं है. उक्त शिक्षक 2015 से अब तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग अब इस मामले में जांच की बात कर रहा है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment