Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पटना: पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, बढ़ी सियासी हलचल

On: January 19, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पटना: पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, बढ़ी सियासी हलचल

पटना: बिहार विधानसभा के अंदर और बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, बीजेपी शिक्षकों के मुद्दे पर बिहार विधानसभा में मार्च कर रही है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार के खिलाफ गांधी मैदान से ‘विधानसभा मार्च’ निकाला. मार्च के दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं. साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इस लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद शहर में बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह का निधन हो गया है.

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर हमला बोला

घटना के बाद बीजेपी नेता काफी नाराज नजर आ रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा कि पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है. भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए महागठबंधन सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है. जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई ही उसे बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं.

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा है. नीतीश कुमार जी पर (आईपीसी की धारा 302) मुकदमा चलाने का काम करेंगे. चाहे लाठी चलाओ या गोली, भाजपा कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment