Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गलत नंबर वाले शख्स के प्रेम जाल में फंसी 5 बच्चों की मां, युवक ने स्टेशन के पास बुला पहले किया दुष्कर्म, फिर…

On: January 19, 2026 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गलत नंबर वाले शख्स के प्रेम जाल में फंसी 5 बच्चों की मां, युवक ने स्टेशन के पास बुला पहले किया दुष्कर्म, फिर…

पटना: बिहार के दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला के मोबाइल पर कुछ महीने पहले एक अनजान नंबर से कॉल आया. पांच बच्चों की विधवा मां ने फोन उठाया और बात की. उन्होंने युवक से कहा कि तुमने गलत नंबर पर फोन किया है। हालांकि, इसके बाद भी युवक उससे बात करना चाहता था। वह विधवा महिला को लगातार फोन करने लगा। धीरे-धीरे विधवा को भी युवक पर विश्वास हो गया। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. विधवा महिला भी युवक के प्रेम जाल में फंस गई। महीनों तक बात करने के बाद युवक ने विधवा महिला को रविवार को समस्तीपुर जिले के नया नगर रेलवे स्टेशन पर बुलाया. विधवा महिला भी अपने प्रेमी से मिलने के लिए बताई गई जगह पर पहुंच गई. प्रेमी की मुलाकात भी हो गई, लेकिन उसके बाद उसके साथ जो हुआ वह किसी त्रासदी से कम नहीं था.

युवक ने पहले विधवा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद दुष्कर्म के सबूत मिटाने के लिए महिला की हत्या की भी कोशिश की गई. युवक द्वारा दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के बाद विधवा महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी. सोमवार को विधवा प्रेमिका को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस उसका स्वास्थ्य संबंधी बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

अस्पताल में इलाज करा रही विधवा महिला ने बताया कि कुछ महीनों से वह मोबाइल पर किसी अनजान लड़के से बात करती थी. रविवार को उसने मुझे नया नगर स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया था. वहां पहुंचने पर प्रेमी उसे साइकिल पर बैठाकर छौड़ाही ओपी क्षेत्र के मालपुर पंचायत के सैदपुर चौक पर ले आया. वहां से अंधेरा होने पर वह उसे बहियार में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म के बाद आरोपी प्रेमी ने उसकी पिटाई की और उसके गले में दुपट्टे से फांसी लगा दी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। विधवा के मुताबिक प्रेमी ने उसका मोबाइल और 400 रुपये नकद भी छीन लिया.

छौड़ाही ओपी एसआई मंजू कुमारी का कहना है कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद महिला को यहां लाया गया था. घटना के बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। अभी वह अपने प्रेमी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। पूरी तरह से होश में आने के बाद जानकारी की पुष्टि कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment