Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

इलाके में हाई अलर्ट जारी : पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी दमकल की 12 गाड़ियां

On: January 19, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

इलाके में हाई अलर्ट जारी : पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी दमकल की 12 गाड़ियां

क्राफ्ट समाचार

इसइस भीषण गर्मी में बिहार के कई इलाकों से आगजनी की खबर आ रही है. ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां तड़के तेल के गोदाम में आग लग गई है. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक आसमान में आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। वहीं, प्रशासन की तरफ से इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मामला पटना सिटी के मंगल तालाब के पास का है. जरूरत पड़ी तो लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

इस घटना को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. एसडीएम गुंजन सिंह ने बताया है कि पूरे मंगल तालाब क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आग की तपिश से आसपास के कई घरों की दीवारें गर्म हो गई हैं. जो कभी भी टूट सकता है। इसे देखते हुए जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों पर भी लोगों को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से खुले में शौच जाने की अपील की। साथ ही किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें। उन्हें तत्काल यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

हाइड्रोलिक क्रेन मंगाई गई

आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया है कि इस पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन बुलानी पड़ी है. फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. बताया जा रहा है कि अगर दमकल निचले स्तर से आग पर काबू पाने में सफल नहीं होती है तो ऊपर से लिफ्टर वाहन से पानी का बहाव दिया जाता है, जिससे आग पर जल्द काबू पाया जा सके. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी में करोड़ों का माल जल कर राख हो गया है.

जरूरत पड़ी तो लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा

इस घटना को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. एसडीएम गुंजन सिंह ने बताया है कि पूरे मंगल तालाब क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आग की तपिश से आसपास के कई घरों की दीवारें गर्म हो गई हैं. जो कभी भी टूट सकता है। इसे देखते हुए जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों पर भी लोगों को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से खुले में जाने की अपील की। साथ ही किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें। उन्हें तत्काल यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment