Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

मुखिया के पति की हत्या: फिल्मी अंदाज में मुखिया के पति को बाजार में दौड़ा-भाग कर मारी गोली, देखें वीडियो

On: January 19, 2026 9:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मुखिया के पति की हत्या: फिल्मी अंदाज में मुखिया के पति को बाजार में दौड़ा-भाग कर मारी गोली, देखें वीडियो

Bihar : बिहार के आरा में मुखिया के पति की हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र के सरैया बाजार का है. मुखिया के पति की हत्या के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर बाजार बंद कर दिया. मृतक बड़हरा प्रखंड की पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी का पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्याकांड के बाद मुन्ना के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने हंगामा किया. मृतक मुन्ना यादव के पुत्र अंकु कुमार ने पूर्व मुखिया के पति अंशु उपाध्याय पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है. अंकु का कहना है कि अंशु ने पुरानी दुश्मनी के चलते अपराधियों से मेरे पिता की हत्या करवायी है. इसके साथ ही अंकु ने कहा कि पूर्व मुखिया के पति अंशु ने मां अमरावती पर हमला करवाया था.

पहले भी हो चुका है हमला

20 मार्च 2022 को होली के दिन रंग खेलने के विवाद को लेकर पश्चिम गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया था. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उस वक्त अमरावती ने अपने बेटे अंकु के साथ मिलकर पूर्व मुखिया के पति अंशु उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. अब हथियारबंद अपराधियों ने अमरावती के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment