Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पटना के बाद भागलपुर में अश्लील कांड, डिस्प्ले बोर्ड पर लगे गंदे विज्ञापन, लोग हुए शर्मिंदा

On: January 19, 2026 11:08 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पटना के बाद भागलपुर में अश्लील कांड, डिस्प्ले बोर्ड पर लगे गंदे विज्ञापन, लोग हुए शर्मिंदा

Bihar : आए दिन अपने अजीबोगरीब और घटिया हरकतों से सुर्खियों में रहता है. करीब 1 माह पटना जंक्शन से अश्लील वीडियो चलाने का मामला सामने आया था। अभी इसकी जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। लेकिन इस बार स्टेशन भागलपुर है। जहां सोमवार की देर रात रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर चौक के पास डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक अश्लील विज्ञापन चलने लगे. यह विज्ञापन रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक चला। इस खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और बोर्ड हटवा दिया।

वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया

दरअसल, भागलपुर के स्टेशन चौक के गोलंबर के ऊपर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है. सोमवार की शाम बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलाया गया। उसमें लिखा था- कॉल गर्ल के लिए इस नंबर पर संपर्क करें। इसकी फुटेज पूरे शहर में वायरल हो गई। इस वीडियो को देखकर वहां से गुजरने वाला हर शख्स हैरान रह गया. इसकी सूचना जब पुलिस व प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में एसडीओ धनंजय कुमार समेत कई अधिकारी थाने पहुंचकर जांच की. एसडीओ ने बताया कि सूचना मिली है कि अंबेडकर चौक पर काम करने वाली एक कमेटी ने यह बोर्ड लगाया था। यह बोर्ड लगाने वाली संस्था जीवन जागृति सोसायटी की थी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड को हैक कर लिया गया है। उन्होंने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

पटना जंक्शन पर अश्लील वीडियो भी चलाया गया था

गौरतलब है कि 19 मार्च को पटना जंक्शन के चबूतरे पर लगे टीवी स्क्रीन पर विज्ञापनों की जगह अश्लील वीडियो दिखने लगे. तीन मिनट तक वीडियो चलने के बाद जंक्शन पर रेलवे प्रशासन की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेल प्रबंधक के खिलाफ जमकर हंगामा किया. मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स वायरल हुए। अभद्र वीडियो के बाद रेलवे की ओर से विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment