Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी

On: January 19, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

After a fight with his wife, the husband left her in-laws house and came home and hanged himself

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन ये इतना नहीं बढ़ना चाहिए कि आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़े। भोपाल में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद घर में ही फांसी लगा ली।

भोपाल। पति-पत्नी के बीच विश्वास और प्यार का रिश्ता होता है। इस रिश्ते में जरा सी भी दरार आने पर झगड़े होने लगते हैं, जो कई बार बेहद दर्दनाक होते हैं। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक का रात में पत्नी से विवाद हो गया। सुबह युवक ने पत्नी को ससुराल में छोड़ दिया। इसके बाद घर वापस आकर उसने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अशोका गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

25 वर्षीय अभिषेक अपने परिवार के साथ अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के गौतम नगर में रहता था। उसने करीब चार साल पहले क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है। किसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

अभिषेक के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अभिषेक अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसने कमरा बंद कर लिया और फांसी लगा ली। देर रात जब देखा तो शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस युवक के परिजनों और ससुराल वालों से जानकारी ले रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment