Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट की मौत, चार कर्मचारी घायल

On: January 19, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट की मौत, चार कर्मचारी घायल
इंजन में आग, तीन डिब्बे पलटे, कटनी व बिलासपुर जाने वाली ट्रेनें रोकी गईं
भोपाल : मध्य प्रदेश के शहडोल में बुधवार एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गयी. इसके बाद इंजन में आग लग गई। इस हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में दूसरा लोको पायलट और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। रेलवे ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है। घटना सुबह करीब 7.15 बजे हुई। इस दौरान एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पलट गए। कटनी और बिलासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment