Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अनियंत्रित बेलेरो, चालक ने कम से कम आधा दर्जन लोगों को रौंदा, कई लोगों की स्थिति गंभीर

On: January 19, 2026 10:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

अनियंत्रित बेलेरो, चालक ने कम से कम आधा दर्जन लोगों को रौंदा, कई लोगों की स्थिति गंभीर

केरेडारी/कोयलांचल/पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा चार नंबर चौक स्थित शब्जी मंडी के पास अनियंत्रित बोलेरो ने कम से कम आधा दर्जन लोगों को रौद डाला। मिली जानकारी के अनुसार विशुझपा कॉलोनी निवासी अखलाक अंसारी पिता उस्मान अंसारी अपनी बेलोरो नंबर जेएच 01एजे -3524 को घर से लेकर चला और लगभग एक किलोमीटर दूरी तय करने के क्रम कम से कम आधा दर्जन लोगों को रौंदा डाला। बचरा शब्जी मंडी के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक नंबर जेए01ईसी – 1431 को इतना जोर का टक्कर मारा की बाइक दो टुकड़े में बट गया। इस दुर्घटना में संतोष विश्वकर्मा, छोटू महतो, विजय महतो तीनों ग्राम बिलारी एवं सीसीएल श्रमिक सह श्रमिक नेता कामेश्वर राम तथा बचरा निवासी महेंद्र प्रसाद को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घटनास्थल से स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल बचरा में पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रमिक नेता कामेश्वर राम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल से मेडीका अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जबकि चालक और बेलोरो को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया और मामले कि जांच कर रही है। कुछ लोगों ने बताया कि चालक नशे का आदी है वहीं कुछ लोगों ने बताया कि चालक अखलाक अंसारी की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से अखलाक अंसारी के घर से सभी लोग फरार हो गए हैं।इस घटना में कुछ ऐसे लोग जख्मी हुए हैं जिनके घर की माली हालत ठीक नहीं है। ऐसे में उन लोगों का समुचित इलाज होना कठिन है। लोगों ने बताया कि सनकी चालक इस जगह से निकलते हैं कई लोगों को अपने चपेट में लिया उसके बाद भी उसके चेहरे में शिकन तक नहीं था।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

विष्णुगढ़ : हाइवा एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में कार ड्राइवर की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर हुआ हादसा, भाई की हालत गंभीर

हजारीबाग : सड़क हादसा – चौपारण में दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल, बचाने के बजाय मटर लूटते रहे लोग

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

चौपारण : दनुआ घाटी में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो, ट्रक और फॉर्च्यूनर आपस में भिड़े

बिहार ट्रेन हादसा : गहराती रात में भीषण आवाज,कांपते यात्रियों की सहायता को दौड़ पड़ा गांव का गांव,समाज ने दिखाई मानवता,हर ओर मची थी चीख-पुकार,जेनरेटर लाकर रोशनी की व्यवस्था,कोई पानी लेकर दौड़ रहा, कोई एंबुलेंस पर चढ़ा रहा

चतरा : सुरेखा भाई पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची, किसी तरह का हताहत नहीं

हजारीबाग : जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल

देवघर : श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, चार श्रद्धालु घायल

Leave a Comment