Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

आदित्यपुर : कांड्रा-चौका मार्ग पर ट्रक और हाइवा में भीषण टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दोनों चालकों की मौत

On: January 19, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

आदित्यपुर : कांड्रा-चौका मार्ग पर ट्रक और हाइवा में भीषण टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दोनों चालकों की मौत

घटना सुबह चार बजे हुई, वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी कांड्रा पुलिस

सरायकेला : टाटा-कांड्रा मार्ग हो या कांड्रा चौका मार्ग, दोनों ही रूटों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों मार्गों पर सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। इसके बावजूद न तो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही यातायात पुलिस या परिवहन विभाग हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम कर रहा है। ताजा मामला सोमवार का है। कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर काली मंदिर से पहले हाइवे जेएच 05 बीवाई 6953 और ट्रक जेएच 05 सीएम 7606 के बीच सुबह करीब 4 बजे जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवे और ट्रक के परखच्चे उड़ गए.वहीं हाइवा व ट्रक दोनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। दोनों वाहनों के चालकों के शव वाहनों में फंस गए। इसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा हाइवे चौका से कांड्रा की ओर आ रहा था और ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था. इसी बीच रघुनाथपुर काली मंदिर के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

विष्णुगढ़ : हाइवा एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में कार ड्राइवर की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर हुआ हादसा, भाई की हालत गंभीर

हजारीबाग : सड़क हादसा – चौपारण में दो ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल, बचाने के बजाय मटर लूटते रहे लोग

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेवादल कांग्रेस महिला विंग का कार्यक्रम मानगो में संगठक रीता शर्मा के नेतृत्व में की गई आयोजित

चौपारण : दनुआ घाटी में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो, ट्रक और फॉर्च्यूनर आपस में भिड़े

बिहार ट्रेन हादसा : गहराती रात में भीषण आवाज,कांपते यात्रियों की सहायता को दौड़ पड़ा गांव का गांव,समाज ने दिखाई मानवता,हर ओर मची थी चीख-पुकार,जेनरेटर लाकर रोशनी की व्यवस्था,कोई पानी लेकर दौड़ रहा, कोई एंबुलेंस पर चढ़ा रहा

सरायकेला : चिकित्सा के लिए रांची पहुंचने वाले पत्रकारों को जेजेए करेगा पूरा सहयोग:अमरकांत

गांधी मैदान, मानगो में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पूर्वी सिंहभूम सेवादल कांग्रेस महिला विंग के मुख्य संगठक के नेतृत्व में समेत अन्य ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

Leave a Comment