Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : विद्युत स्पर्शाघात से गौ माता की मौत, विभाग की लापरवाही पर लगाया आरोप

On: January 19, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

देवघर : विद्युत स्पर्शाघात से गौ माता की मौत, विभाग की लापरवाही पर लगाया आरोप

देवघर : चंद्रशेखर खवाड़े नगर अध्यक्ष भाजपा देवघर ने बताया कि आज बिजली विभाग की लापरवाही अथवा यूं कहें कि पैसे की चोरी के कारण गौ माता की हत्या हो गई। यदि बिजली विभाग सभी बिजली पोल पर प्लास्टिक बांधती जैसा कि खानापूर्ति के लिए उन्होंने कई जगहों पर बांधा है, तो यह हादसा मीना बाजार के गेट केसरवानी आश्रम के सामने नहीं होता।हम हिंदू धर्मावलंबियों का यह मानना है कि हमारी गौ माता के शरीर में सारे देवी देवताओं का निवास है । हम गौ माता की पूजा करते हैं । गौ माता के इस दुखद निधन से हमारी भावना आहत हो रही है और देवघर नगर निगम की भी सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है क्योंकि वहां पर ही सालों भर पूरे मीना बाजार का कचरा बीच सड़क पर गिराया जाता । जिसको खाने के लोभ में ही गौमाता को करंट लगा है और उनका निधन हुआ है ।यहां के स्थानीय गौशाला के संचालकों को इस संबंध में बिजली विभाग पर गौ माता की हत्या का मुकदमा करना चाहिए क्योंकि गोवंश के पालन के लिए झारखंड सरकार इन्हें अनुदान देती है। पूरे देवघर की जनता इन्हें चंदा देती है और अनेकानेक दानदाताओं के द्वारा इन्हें गो पालन और संवर्धन के लिए जमीन सहित अनाज भी दिया जाता है।जिसका जीता जागता उदाहरण गौशाला के यूनिट 1,2,3 हैं जिसे देवघर के दानदाताओं ने दिया है। ऐसे दान के पैसे से संचालित होने वाले गौशाला के पदाधिकारियों द्वारा बिजली विभाग पर अविलंब गौ हत्या का मामला दर्ज करवाना चाहिए और आगे से गौशाला यह ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार से गोवंश का हताहत ना हो इस निमित्त भी कार्य करते रहना चाहिए । हम सनातन धर्म के सहयोगी के रूप में काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण झारखंड सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करवाने वाले देवघर जिले के उपायुक्त तथा देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला के पदेन अध्यक्ष महोदय से भी आग्रह करेंगे की पशुपालन पदाधिकारी को दिशा निर्देशित कर शहर में लावारिस गोवंश को संरक्षित करने के लिए प्रयास करते हुए गौशाला में इन्हें रखने की समुचित व्यवस्था करें।क्योंकि अभी गौशाला के पास पर्याप्त मात्रा में घेराबंदी की हुई जमीन है।जिसे गोवंश के अभाव में अन्य व्यापारियों को लीज पर अथवा भाड़े पर देकर चंदा स्वरूप पैसा भी गोवंश के हित में उठाया जा रहा है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment